Box Office Report: 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' को पछाड़ गई ये एनिमेटेड फिल्म, 100 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी
Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Aug 2025 9:03 AM
Box Office Report
Box Office Report: सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ छाई हुई है. ये एक एनिमेटेड मूवी और दर्शकों को ये काफी पसंद आ रही है. मूवी तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. इसने बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर जोरदार पटखनी दी है.
Box Office Report: अश्विन कुमार की फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई है और दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है. मूवी को पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है, जिसके बाद ये भारत की सबसे बड़ी एनिमेटेड मूवी बन गई है. महावतार नरसिम्हा ने अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 को भी बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दी. इन दोनों बॉलीवुड फिल्मों से ये अच्छा परफॉर्म कर रही है. चलिए आपको तीनों मूवीज का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कॉर्ड बताते हैं.
महावतार नरसिम्हा ने 12वें दिन कितनी कमाई की
Mahavatar Narsimha Collection Day 1: 1.75 करोड़ रूपये
Mahavatar Narsimha Collection Day 2: 4.6 करोड़ रूपये
Mahavatar Narsimha Collection Day 3: 9.5 करोड़ रूपये
Mahavatar Narsimha Collection Day 4: 6 करोड़ रूपये
Mahavatar Narsimha Collection Day 5: 7.7 करोड़ रूपये
Mahavatar Narsimha Collection Day 6: 7.7 करोड़ रूपये
Mahavatar Narsimha Collection Day 7: 7.5 करोड़ रूपये
Mahavatar Narsimha Collection Day 8: 7.7 करोड़ रूपये
Mahavatar Narsimha Collection Day 9: 15.4 करोड़ रूपये
Mahavatar Narsimha Collection Day 10: 23.4 करोड़ रूपये
Mahavatar Narsimha Collection Day 11: 8.25 करोड़ रूपये
Mahavatar Narsimha Collection Day 12: 0.04 करोड़ रूपये
Total Collection: 99.54 करोड़ रुपये
धड़क 2 का हाल बेहाल
सैकनिल्क के अनुसार, 5वें दिन फिल्म धड़क 2 ने 0.01 करोड़ रुपये की कमाई की है और इसके बाद नेट कलेक्शन 12.81 करोड़ रुपये हो गया है. मूवी ने ओपनिंग डे पर 3.5 करोड़, शनिवार को 3.75 करोड़, रविवार को 4.15 करोड़, सोमवार को 1.4 करोड़ रुपये और मंगलवार को अभी तक 0.01 (शाम तक अपडेट होंगे फाइनल नंबर्स) की कमाई की है.
सन ऑफ सरदार 2 की कुल कमाई
- Son of Sardaar 2 Day 1- 7.25 करोड़
- Son of Sardaar 2Day 2- 7.5 करोड़
- Son of Sardaar 2 Day 3- 9.64 करोड़
- Son of Sardaar 2 Day 4- 2.5 करोड़
- Son of Sardaar 2 Day 5- 0.01 करोड़
Total Collection- 27.26 करोड़
यह भी पढ़ें– OTT Releases This Week: घर बैठे मिलेगा मस्ती का मजा, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रही ये धमाकेदार फिल्में और शो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










