Bhaiyya Ji OTT Release: ओटीटी पर तबाही मचाने आ रहे 'भैया जी', इस दिन से मनोज बाजपेयी की फिल्म OTT पर होगी स्ट्रीम
Bhaiyya Ji OTT Release
मनोज बाजपेयी की फिल्म भैया जी अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. अगर आपने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा, तो ओटीटी पर देख सकते हैं.
Bhaiyya Ji OTT Release: बॉलीवुड के दमदार एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म भैया जी 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी. ये फिल्म मनोज के करियर की 100वीं फिल्म है. एक्शन थ्रिलर ये मूवी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है और इसका डेट भी आ चुका है. अगर आपने किसी वजह से मूवी को सिनेमाघर में नहीं देख पाए है, तो इसे आप घर बैठे देखकर एंजॉय कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं ये किस ओटीटी पर रिलीज हो रही है.
भैया जी किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो रही रिलीज
मनोज बाजपेयी ने अपनी फिल्म भैया जी की वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है, रॉबिनहुड नहीं, रॉबिनहुड के बाप है. आ रहे हैं भैया जी, तबाही मचाने. 26 जुलाई से मूवी जी5 पर स्ट्रीम हो रही है. पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, भैया जी सुपरहीरो. एक अन्य यूजर ने लिखा, लीजेंड है भैया जी. एक यूजर ने लिखा, सरदार खान वापस आ गया है.
EXCLUSIVE: मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बने हीरो, बेतिया से दिल्ली-मुंबई का सफर और संघर्ष भी जानिए..
The Family Man 3: इस शख्स ने द फैमिली मैन को लेकर दी अपडेट, कहा- तीसरा सीजन होगा एक्शन सीन से भरपूर
द फैमिली मैन सीजन 3 में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज द फैमिली मैन सीजन 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. राज और डीके द्वारा निर्मित, सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई है. इसमें मनोज एक राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी श्रीकांत तिवारी के रोल में दिखेंगे. मनोज के अलावा इसमें प्रियामणि, वेदांत सिन्हा, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर ने काम किया है. पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में मनोज ने शूटिंग को लेकर कहा, मुझे बहुत मजा आ रहा है, अभी शूटिंग चल रही है. एक शेडयूल खत्म किया है हमने. फिलहाल इसके रिलीज डेट अभी तक नहीं आई है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










