बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों के बीच Big B ने दी मैरिड कपल्स को ये सलाह, बोले- जितने भी पति…
Amitabh Bachchan, Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai
अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 को होस्ट कर रहे हैं. हाल ही में केबीसी में कंटेस्टेंट दीपाली सोनी आई थी. उनकी लव स्टोरी को सुनकर बिग बी ने एक खास सलाह मैरिड कपल को दी.
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों सुर्खियों में है. अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों को लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर चल रही थी. हालांकि जूनियर बच्चन ने ये साफ कर दिया कि उनके बीच सबकुछ ठीक है. साथ ही उन्होंने अपनी शादी वाली रिंग भी सबको दिखाई. वहीं, बिग बी कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के साथ टीवी पर वापस आ गए है. इस बीच बिग बी शादीशुदा कपल को एक खास सलाह दी है.
अमिताभ बच्चन ने मैरिड कपल्स को दी ये सलाह
हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 में कंटेस्टेंट दीपाली सोनी ने अपने पति के साथ लव स्टोरी बिग बी को बताया. दीपाली ने बताया कि दोनों की अरेंज मैरिज हुई है और शादी को 25 साल हो गया है. जब भी दोनों वेकेशन पर जाते हैं, तब वो रील बनाते हैं. दीपाली और उनके पति का एक रील वीडियो बिग बी ने शो पर सबको दिखाया. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने सलाह दी कि जब भी मैरिड कपल को छुट्टियों पर बाहर जाए, तो रील जरूर बनाए. ऐसा करने से उनके बीच रोमांस जिंदा रहता है.
Also Read- KBC 16: हॉटसीट पर पहुंची दिपाली ने अमिताभ बच्चन को किया परेशान, बिग बी बोले- आपने कुछ…
बिग बी बोले- ‘ये बहुत अच्छा आइडिया है…’
अमिताभ बच्चन ने कहा, बहुत अच्छा आपने आइडिया दिया है पति-पत्नियों को. भैया जितने भी पति-पत्नी है आप लोग, जहां कही घूमने जाए, एक बना दीजिएगा रील. शोल एक्टर की ये सलाह उनके बेटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहों की बीच आई है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वहीं, बिग बी ने हाल ही में अपने ब्लॉग पर लिखा कि स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने अपने काम से छुट्टी ली और अपना समय परिवार के साथ बिताया. बिग बी ने लिखा, एक शांत दिन…अपने शरीर पर काम करते हुए और फैमिली के साथ बिताया. पिछले कुछ दिनों से स्टूडियो में बहुत बिजी रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










