KBC 16: हॉटसीट पर पहुंची दिपाली ने अमिताभ बच्चन को किया परेशान, बिग बी बोले- आपने कुछ…

Updated:
विज्ञापन

KBC Juniors Registration

क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 को टीवी पर देखने के लिए तैयार हो जाए. अमिताभ बच्चन फिर से दर्शकों के साथ ये खेल खेलने लौट रहे हैं. शो कब से आएगा और नये प्रोमो में क्या है, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 16: अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 शुरू होने वाला है. 12 अगस्त से केबीसी शुरू जाएगा और आप इसे सोनी टीवी पर देख सकते हैं. मेकर्स लगातार शो के प्रोमोज शेयर कर रहे हैं और दर्शकों को उत्साहित कर रहे हैं. हाल ही में बिग बी ने केबीसी के सेट से फोटोज शेयर किया था. इसके अलावा उन्होंने अपने ब्लॉग में शो में आने वाले कंटेस्टेंट को लेकर बात की थी. इस बीच नया प्रोमो सामने आया है.

विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 का नया प्रोमो कब आएगा?

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 का नया प्रोमो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया है. प्रोमो शेयर कर चैनल ने लिखा, आ रहा है केबीसी लेकर नए एपिसोड्स और अमिताभ बच्चन जी के साथ कुछ मजेदार पल!

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के प्रोमो में क्या है?

केबीसी 16 के नये प्रोमो में हॉटसीट पर कंटेस्टेंट दीपाली सोनी बैठी दिख रही है. दीपाली बिग बी से एक ऑडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहती है. इसमें दीपाली उन्हें अपना नाम प्यार से रिकॉर्ड करने के लिए कहती है, ताकि वो इसका कॉलर ट्यून बना पाए. उसकी इस फरमाइश पर बिग बी मजेदार जवाब देते हैं.

कंटेस्टेंट दीपाली सोनी को बिग बी ने क्या दिया जवाब?

दीपाली सोनी ने बिग बी को अपना नाम प्यार से कहने बोला. उसके बाद वो उनसे कहती है, सर थोड़ा डॉन स्टाइल में हो सकता है क्या. जिसके बाद एक्टर कहते हैं, मैं हूं दीपाली सोनी… इसके बाद दीपाली उन्हें फिर टोक देती और कहती है, एक और बार सर. जिसपर बिग बी कहते हैं, इसके बाद अगर आपने कुछ और बोला तो मैं कैंसिल कर दूंगा.

कब से सोनी टीवी पर शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16?

कौन बनेगा करोड़पति 16 को आप 12 अगस्त से सोनी टीवी पर देख सकते हैं. ये सोमवार से शुक्रवार को रात 9 बजे टेलीकास्ट होगा.

Also Read- अमिताभ बच्चन ने लेटेस्ट व्लॉग में शेयर की अपने दिल की बात, जानें ऐसा क्यों लिखा- ‘बहुत हेल्पलेस महसूस कर रहा हूं…’

Also Read- Anant-Radhika Aashirwad Ceremony: एमएस धोनी को तसवीर खिंचवाते देख अमिताभ बच्चन ने किया ये काम, फैंस बोले- बिग बी सोच रहे होंगे…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 का नया प्रोमो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया है. प्रोमो शेयर कर चैनल ने लिखा, आ रहा है केबीसी लेकर नए एपिसोड्स और अमिताभ बच्चन जी के साथ कुछ मजेदार पल!