वामिका गब्बी की तुलना ऐश्वर्या-कैटरीना से क्यों? अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी

अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और ऐश्वर्या राय, फोटो- इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार ने वामिका गब्बी की तुलना ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ से किए जाने पर कहा कि वामिका की अपनी अलग पहचान है. उन्होंने वामिका के संघर्ष और मेहनत की सराहना की.
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी नजर आ रही हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने वामिका की तुलना ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ से किए जाने पर खुलकर अपनी राय रखी. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
वामिका की तुलना पर बोले अक्षय कुमार
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स वामिका गब्बी की आंखों की तुलना ऐश्वर्या राय से करते हैं. वहीं, कुछ लोग अक्षय और वामिका की जोड़ी को कैटरीना कैफ के साथ उनकी पुरानी केमिस्ट्री से जोड़कर देखते हैं. इस पर अक्षय कुमार ने साफ कहा कि “उसकी (वामिका की) आंखें ऐश्वर्या राय जैसी हैं, लेकिन उसकी अपनी एक अलग पहचान है. वह अपने काम को अपने ही अंदाज में कर रही है. फिल्म इंडस्ट्री में उसने काफी संघर्ष के बाद कदम रखा. उसने पंजाबी फिल्मों में काम किया और अब वह हिंदी, तेलुगू और तमिल सिनेमा में काम कर रही है और हर तरह की फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रही है.”
वामिका गब्बी ने दिया ये जवाब
वामिका ने भी इन तुलनाओं पर पहले मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था. सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें ऐश्वर्या राय की बेटी तक कहने लगे थे, जिस पर उन्होंने हंसते हुए कहा था कि “टैलेंटेड और खूबसूरत भी? थैंक यू! और बाकी सब का पता नहीं, लेकिन हमने अगले राष्ट्रपति के लिए वामिका! की कोशिश की, मंजूरी नहीं हुई.
‘भूत बंगला’ की कमाई
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें राजपाल यादव, परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता और तब्बू जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं. 3 दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर यह अब तक लगभग 35 करोड़ की कमाई कर चुकी है.
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla बनी दर्शकों की पसंद, दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए इतने करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










