ePaper

रजनीकांत के दामाद धनुष ने अब किया डीएनए टेस्ट से इनकार

Updated at : 12 Apr 2017 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
रजनीकांत के दामाद धनुष ने अब किया डीएनए टेस्ट से इनकार

मुंबई : पिछले दिनों साउथ के स्टार और रजनीकांत के दामाद धनुष को अपना बेटा बताते हुए एक दंपती ने मद्रास हाई कोर्ट में मामला दर्ज किया था. मामले में अब नया मोड़ आ गया है. मंगलवार को मद्रास हाई कोर्ट ने बताया है कि धनुष ने डीएनए टेस्ट करवाने से इनकार कर दिया है. […]

विज्ञापन

मुंबई : पिछले दिनों साउथ के स्टार और रजनीकांत के दामाद धनुष को अपना बेटा बताते हुए एक दंपती ने मद्रास हाई कोर्ट में मामला दर्ज किया था. मामले में अब नया मोड़ आ गया है. मंगलवार को मद्रास हाई कोर्ट ने बताया है कि धनुष ने डीएनए टेस्ट करवाने से इनकार कर दिया है.

मामले को लेकर धनुष का कहना है कि किसी के भी दावा करने से मैं डीएनए टेस्ट नहीं करवा सकता हूं, ये मेरे प्राइवेसी का सवाल है.

उल्लेखनीय है कि एक तमिल दंपति, आर कातिरेसन और उनकी पत्नी मीनाक्षी ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी और धनुष से 65,000 रुपये के मासिक गुजारा भत्ता की मांग भी की थी. इस पूरे मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने धनुष का मेडिकल टेस्ट कराने का आदेश दिया था.

कोर्ट को सौंपी गई मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया था कि धनुष के कंधे पर कोई तिल नहीं पाया गया है, लेकिन ऐसा संभव है कि इसे सर्जरी के सहारे मिटा दिया गया हो.

गौरतलब है कि, इसी दंपति ने पिछले साल ये दावा किया था कि धनुष उनका तीसरा बेटा है जो घर से किसी कारण चला गया था. दंपति ने दावा किया है कि उन्होंने धनुष को उनकी फ़िल्मों के माध्‍यम से पहचाना. प्रमाण के तौर पर इस दंपति ने कुछ तस्वीरें भी सार्वजनिक की. उन्होंने यह भी दावा किया है कि ये धनुष की बचपन की तस्वीर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola