''बजरंगी भाईजान'' बनेंगे हनुमान, जानें कैसे देंगे अपना आशीर्वाद

Updated at : 11 Apr 2017 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
''बजरंगी भाईजान'' बनेंगे हनुमान, जानें कैसे देंगे अपना आशीर्वाद

मुंबई : हनुमान जयंती के अवसर पर यानी आज आने वाली एनिमेशन फिल्म ‘हनुमान दा दमदार’ का पोस्टर रिलीज किये जाने की तैयारी है. इस फिल्म में बॉलीवुड के ‘बजरंगी भाईजान’ सलमान खान ने हनुमान के लिए अपनी आवाज दी है. फिल्म को रुचि नारायण ने लिखा है. आपको बता दें कि रुचि इससे पहले […]

विज्ञापन

मुंबई : हनुमान जयंती के अवसर पर यानी आज आने वाली एनिमेशन फिल्म ‘हनुमान दा दमदार’ का पोस्टर रिलीज किये जाने की तैयारी है. इस फिल्म में बॉलीवुड के ‘बजरंगी भाईजान’ सलमान खान ने हनुमान के लिए अपनी आवाज दी है. फिल्म को रुचि नारायण ने लिखा है.

आपको बता दें कि रुचि इससे पहले ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ की कहानी लिख चुकी हैं. यही नहीं फिल्म ‘कल’ को वे डायरेक्ट भी कर चुकी हैं. फिल्म ‘हुनमान दा दमदार’ 19 मई को रिलीज होनी है. इस फिल्म में हनुमान की कहानी नजर आएगी. फिल्म की कहानी भगवान राम से हनुमान की मुलाकात से पहले शुरू होती दिखाई देगी.

फिल्म को लेकर रुचि ने जानकारी दी कि रिलीज कैलेंडर पर सोच विचार करते हुए हमने पोस्टर रिलीज हनुमान जयंति के मौके पर रखी. भगवान के इस तरह के आशीर्वाद से हमें उम्मीद है कि यह फिल्म भी जानदार रहेगी. उल्लेखनीय है कि इन दिनों सलमान खान अपनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग व्यस्त हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola