ePaper

''हाफ गर्लफ्रेंड'' का ट्रेलर रिलीज: प्‍यार की एक अलग कहानी कहेगी अर्जुन-श्रद्धा की ये रोमांटिक फिल्‍म...

Updated at : 10 Apr 2017 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
''हाफ गर्लफ्रेंड'' का ट्रेलर रिलीज: प्‍यार की एक अलग कहानी कहेगी अर्जुन-श्रद्धा की ये रोमांटिक फिल्‍म...

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की मोस्‍ट अवेटिड फिल्‍म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. चेतन भगत के नॉवेल पर आधारित इस फिल्‍म की शूटिंग भारत के कई अलग-अलग राज्‍यों के अलावा अमेरिका के भी कई लोकेशंस पर शूट की गई है. 2 मिनट 42 सेकेंड के यह ट्रेलर दर्शकों […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की मोस्‍ट अवेटिड फिल्‍म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. चेतन भगत के नॉवेल पर आधारित इस फिल्‍म की शूटिंग भारत के कई अलग-अलग राज्‍यों के अलावा अमेरिका के भी कई लोकेशंस पर शूट की गई है. 2 मिनट 42 सेकेंड के यह ट्रेलर दर्शकों में उत्‍सुकता पैदा करनेवाला है और जिन लोगों ने यह उपन्‍यास पढ़ा है वे भी इस फिल्‍म को जरूर देखना चाहेंगें.

खास बात यह भी है कि नॉवेल अंग्रेजी में लिखा गया है, ऐसे में हिंदी के डॉयलाग्‍स को बेहद ही करीने से बुना गया है. फिल्‍म में अर्जुन ने बिहारी लड़के माधव का किरदार निभाया है वहीं श्रद्धा दिल्‍ली की रईस लड़की रिया सोमानी का किरदार निभा रही हैं. ट्रेलर में अर्जुन और श्रद्धा की जोड़ी शानदार लग रही है. इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्‍म को मोहित सूरी ने डायरेक्‍ट किया है.

अर्जुन और श्रद्ध इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. दोनों ने अपने ट्विटर हैंडल का भी नाम बदल दिया है. अर्जुन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल का नाम माधव झा रख लिया है वहीं श्रद्धा ने रिया सोमनी. दोनों स्‍टार्स अपने किरदार में जंच रहे हैं. अब फिल्‍म रिलीज होने के बाद ही पता चल पायेगा ये फिल्‍म कितना दर्शकों के दिलों में उतरती है.

यहां देखें फिल्‍म का ट्रेलर:

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola