विनोद खन्ना को इतना कमजोर देख हिल गये इरफान खान, बोले- ''मेरी कामना शीघ्र स्वस्थ हों...''
मुंबई: अभिनेता इरफान खान ने गंभीर निर्जलीकरण के कारण शुक्रवार की रात को अस्पताल में भर्ती कराए गए विनोद खन्ना के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. इरफान ने कहा कि वह अभिनेता की एंसी अवस्था देखकर स्तब्ध हैं. सोशल मीडिया आज एक तस्वीर आयी जिसमें खन्ना अस्पताल की वर्दी में अपने बेटे एवं […]
मुंबई: अभिनेता इरफान खान ने गंभीर निर्जलीकरण के कारण शुक्रवार की रात को अस्पताल में भर्ती कराए गए विनोद खन्ना के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. इरफान ने कहा कि वह अभिनेता की एंसी अवस्था देखकर स्तब्ध हैं. सोशल मीडिया आज एक तस्वीर आयी जिसमें खन्ना अस्पताल की वर्दी में अपने बेटे एवं पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं.
वह फोटो में बहुत कमजोर नजर आ रहे हैं. इरफान ने अपनी अगली फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के ट्रेलर लांच के मौके पर कहा, ‘उनके लिए मेरी शुभकामनाएं एवं प्रार्थना है. मैं कामना करता हूं कि वह शीघ्र स्वस्थ हो जाएं. यदि जरुरत पडी तो मैं उन्हें अपना एक अंग दान करुंगा. मैं समझता हूं कि वह पूरे फिल्मोद्योग में बेहतरीन व्यक्ति हैं.’
इस तस्वीर में विनोद खन्ना जिस यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं वो अस्पताल का हैं. बताया जा रहा है कि इस तस्वीर में विनोद खन्ना के साथ उनकी पत्नी और बेटे नजर आ रहे हैं. बीमारी के कारण वे बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें ब्लड कैंसर है लेकिन इस बारे में अभी तक उनके परिवार या किसी रिश्तेदार की ओर से कोई बयान नहीं आया है.
विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्न का कहना है कि, ‘‘हमारा परिवार अस्पताल में की गई उनकी असाधारण देखभाल के लिए बेहद आभारी है और उनके लिए मिल रही शुभकामनाओं से हम अभिभूत हैं.’ अस्पताल सूत्रों ने भी पुष्टि की कि अभिनेता के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हो रहा है और वह अब काफी बेहतर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










