1000 स्‍क्रीन्‍स पर आज से ''बाहुबली'' का जलवा, मिस न करें...

Updated:
विज्ञापन

एस एस राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली’ के चाहनेवालों के लिए खुशखबरी है. फिल्‍म का पहला पार्ट ‘बाहुबली- द बिगिनिंग’ आज फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्‍म इंडिया के एक हजार स्क्रिन्‍स पर रिलीज हो रही है. इसकी जानकारी खुद ‘बाहुबली’ के ऑफिशियल ट्विटर अकांउट पर दी गई है. जो दर्शक बड़े पर्दे […]

विज्ञापन

एस एस राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली’ के चाहनेवालों के लिए खुशखबरी है. फिल्‍म का पहला पार्ट ‘बाहुबली- द बिगिनिंग’ आज फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्‍म इंडिया के एक हजार स्क्रिन्‍स पर रिलीज हो रही है. इसकी जानकारी खुद ‘बाहुबली’ के ऑफिशियल ट्विटर अकांउट पर दी गई है. जो दर्शक बड़े पर्दे पर ‘बाहुबली- द बिगिनिंग’ नहीं देख पाये थे उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है.

‘बाहुबली- द कंक्लूज़न’ इसी महीने रिलीज होने को तैयार है. ऐसे में निमार्ताओं ने फिल्म के पहले पार्ट को फिर से रिलीज कर दिया है ताकि इसकी कहानी फिर से ताजा हो जाये. दर्शक बड़ी बेसब्री से दूसरे पार्ट का भी इंतजार कर रहे है. फिल्‍म की शूटिंग के दौरान निमार्ताओं ने सेट पर मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया गया था ताकि फिल्‍म से जुड़ी कोई भी चीज लीक न हो.

हिंदी सिनेमा के दर्शक अगर अपनी मैमोरी को 2 साल पहले ले जायें, तो ‘बाहुबली’ 100 करोड़ से ज्‍यादा कलेक्‍शन करनेवाली किसी भी भाषा की पहली डब फिल्‍म बन गई. ‘बाहुबली’ के हिंदी संस्‍करण ने लगभग 120 करोड़ रुपये की कमाई की थी जबकि फिल्‍म का कुल कलेक्‍शन 600 करोड़ रुपये का रहा है. ‘बाहुबली’ के हिंदी संस्‍करण को करण जौहर ने प्रेजेंट किया था.

पिछले दिनों ऐसी भी खबरें थी कि फिल्‍म के क्‍लाईमेक्‍स वाला सीन लीक हो गया है. इसके बाद फिल्‍म के चार क्‍लाईमेक्‍स शूट किये गये. ‘बाहुबली- द कंक्लूज़न’ का इस साल की बड़ी रिलीज माना जा रहा है. फिल्‍म में इस रहस्‍य से पर्दा उठेगा कि आखिर ‘कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा’?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola