ePaper

''किस किस को प्‍यार करूं'' नहीं है कपिल शर्मा की डेब्‍यू फिल्‍म, बन चुके हैं नाना पाटेकर के ''नौकर''

Updated at : 05 Apr 2017 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
''किस किस को प्‍यार करूं'' नहीं है कपिल शर्मा की डेब्‍यू फिल्‍म, बन चुके हैं नाना पाटेकर के ''नौकर''

स्‍टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस ये ही जानते हैं कि फिल्‍म ‘किस किस को प्‍यार करूं’ से कपिल ने बॉलीवुड में डेब्‍यू किया है. लेकिन शायद लोग यह बात नहीं जानते हैं कि कपिल इससे पहले से ही इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू कर चुके हैं. इस फिल्‍म में हरमन बावेजा, जेनेलिया डिसूजा और नाना पाटेकर […]

विज्ञापन

स्‍टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस ये ही जानते हैं कि फिल्‍म ‘किस किस को प्‍यार करूं’ से कपिल ने बॉलीवुड में डेब्‍यू किया है. लेकिन शायद लोग यह बात नहीं जानते हैं कि कपिल इससे पहले से ही इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू कर चुके हैं. इस फिल्‍म में हरमन बावेजा, जेनेलिया डिसूजा और नाना पाटेकर ने मुख्‍य भूमिका निभाई है. हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है कि कपिल ‘इट्स माइ लाइफ’ से डेब्‍यू कर चुके हैं.

स्‍पॉटब्‍वॉय की खबर के अनुसार कपिल शर्मा ने ‘इट्स माइ लाइफ’ से डेब्‍यू किया था जिसे अनीस बज्‍मी ने डायरेक्‍ट किया है और बोनी कपूर ने इसके प्रोड्यूसर हैं. इस फिल्‍म को 2008 में पेश किया गया था. फिल्‍म में कपिल ने नाना पाटेकर के नौकर की भूमिका निभाई थी. यह फिल्‍म अभी तक रिलीज नहीं हुई है.

कपिल शर्मा इनदिनों आगामी फिल्‍म ‘फिरंगी’ की शूटिंग कर रहे हैं. इस बात की जानकारी उन्‍होंने खुद ट्विटर पर दी थी. फिलहाल शूटिंग राजस्‍थान के जंगलों में चल रही है. बता दें कि कपिल ने सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद ट्विटर से दूरी बना ली थी लेकिन अब वे दोबारा एक्टिव हो गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola