अभिनेता विनोद खन्ना अस्पताल में भर्ती
मुंबई: विनोद खन्ना के शरीर में पानी की कमी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. उन्हें शुक्रवार की रात को गिरगांव में स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया. अभिनेता के बेटे राहुल खन्ना ने बताया कि डॉक्टर उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे देंगे. उन्होंने कहा, ‘डैड […]
मुंबई: विनोद खन्ना के शरीर में पानी की कमी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. उन्हें शुक्रवार की रात को गिरगांव में स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया. अभिनेता के बेटे राहुल खन्ना ने बताया कि डॉक्टर उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे देंगे.
उन्होंने कहा, ‘डैड को गंभीर निर्जलीकरण के कारण शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थिति तेजी से नियंत्रण में लायी गयी, वह अब काफी बेहतर हैं और डॉक्टर उन्हें जल्द छुट्टी देने पर विचार कर रहे हैं.’
राहुल ने कहा, ‘‘हमारा परिवार अस्पताल में की गई उनकी असाधारण देखभाल के लिए बेहद आभारी है और उनके लिए मिल रही शुभकामनाओं से हम अभिभूत हैं.’ अस्पताल सूत्रों ने भी पुष्टि की कि अभिनेता के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हो रहा है और वह अब काफी बेहतर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










