''मैंने प्यार किया'' फेम भाग्यश्री के बेटे जल्द करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू
मुंबई: फैंटम फिल्म अपनी आनेवाली कॉमेडी में ‘मैंने प्यार किया’ अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी को लॉन्च करनेवाली है. फिल्म का नाम ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ है. यह फिल्म वासन बाला के निर्देशन में है. दसानी के साथ एक और नया चेहरा फिल्म में है. इस फिल्म में मुख्य नायिका के किरदार में […]
मुंबई: फैंटम फिल्म अपनी आनेवाली कॉमेडी में ‘मैंने प्यार किया’ अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी को लॉन्च करनेवाली है. फिल्म का नाम ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ है. यह फिल्म वासन बाला के निर्देशन में है. दसानी के साथ एक और नया चेहरा फिल्म में है. इस फिल्म में मुख्य नायिका के किरदार में राधिका मदान को लिया गया है.
इस फिल्म के लिए दोनों कलाकार एक साल से कठिन प्रशिक्षण से गुजर रहे हैं. इस फिल्म में कुछ ऐसे एक्शन दृश्य होंगे जो इससे पहले पर्दे पर नहीं दिखे हैं. इस फिल्म में तमिल स्टार विजय सेठुपति भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रोडक्शन हाउस के संस्थापकों में से एक फिल्मनिर्माता अनुराग कश्यप ने बताया, ‘वसन ने बहुत ही मजाकिया मार्शल आर्ट्स वाली फिल्म लिखी है, इस तरह की चीज मैंने न तो पढी है और न ही देखी है. यह बहुत ही देसी और बहुत ही नई है. और मैं खुश हूं कि मुझे इसे प्रोड्यूस करना है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










