अर्जुन-श्रद्धा की ''हाफ गर्लफ्रेंड'' का नया पोस्टर रिलीज, जानें कब रिलीज होगा ट्रेलर ?

अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इस पोस्टर में अर्जुन और श्रद्धा को साफ तौर पर देखा जा सकता है. हालांकि इस पोस्टर में दोनों बरसात में रोमांस करते नजर नहीं आ रहे हैं बल्कि श्रद्धा अर्जुन से रूठ कर जा […]
अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इस पोस्टर में अर्जुन और श्रद्धा को साफ तौर पर देखा जा सकता है. हालांकि इस पोस्टर में दोनों बरसात में रोमांस करते नजर नहीं आ रहे हैं बल्कि श्रद्धा अर्जुन से रूठ कर जा रही हैं और अर्जुन उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं. बैकग्राउंड में दिल्ली की इंडिया गेट और शहर की चमचमाती रोशनियां नजर आ रही है.
यह पोस्टर काफी आकर्षक नजर आ रहा है. इस पोस्टर की एक और खास बात यह है कि इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है. ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया जायेगा और फिल्म 19 मई को रिलीज होगी. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित है.
A relationship status you will not deny, #HalfGirlfriend. 2nd poster out now! @ShraddhaKapoor @mohit11481 @chetan_bhagat pic.twitter.com/Mex1q0d6Y7
— arjunk26 (@arjunk26) April 3, 2017
फिल्म की कहानी एक बिहारी लड़के की है जिसे दिल्ली की एक हाई प्रोफाइल फैमिली से नाता रखनेवाली लड़की से प्यार हो जाता है. इसके बाद दोनों की इस प्यार के बीच क्या ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं, इसी की कहानी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में कही गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन ने इस फिल्म में अपने किरदार में फिट बैठाने के लिए भोजपुरी भाषा की ट्रेनिंग भी ली है. चूंकि उपन्यास का लीड करेक्टर बिहार से है और वो भोजपुरी में बात करता है. मोहित इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं. आपको बता दें कि अर्जुन इससे पहले भी चेतन भगत के नॉवेल ‘2 स्टेट्स’ में काम कर चुके हैं. फिल्म में अर्जुन-आलिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




