ePaper

अगर चाहिए ''बाहुबली 2'' की कंफर्म टिकट, तो करना होगा कुछ ऐसा...!

Updated at : 01 Apr 2017 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
अगर चाहिए ''बाहुबली 2'' की कंफर्म टिकट, तो करना होगा कुछ ऐसा...!

‘बाहुबली 2’ के रिलीज होने में अब ज्‍यादा दिन नहीं बचे हैं. फिल्‍म 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है. इस फिल्‍म के टिकट के लिए खूब मारामारी होनेवाली है और पहले वीकेंड में कंफर्म टिकट मिलना तो बहुत मुश्किल है. लेकिन आपको ज्‍यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है क्‍योंकि इसका तोड़ खुद ‘बाहुबली […]

विज्ञापन

‘बाहुबली 2’ के रिलीज होने में अब ज्‍यादा दिन नहीं बचे हैं. फिल्‍म 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है. इस फिल्‍म के टिकट के लिए खूब मारामारी होनेवाली है और पहले वीकेंड में कंफर्म टिकट मिलना तो बहुत मुश्किल है. लेकिन आपको ज्‍यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है क्‍योंकि इसका तोड़ खुद ‘बाहुबली 2’ के डायरेक्‍टर एस एस राजामौली ने ढूढ़ निकाला है.

फिल्‍म के मेकर्स और धर्मा प्रोडक्‍शन ने यह निर्णय लिया है कि बाहुबली के पहले पार्ट ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ को 7 अप्रैल को एकबार फिर रिलीज किया जायेगा. ऐसा इसलिए ताकि जो दर्शक 2 सालों में पहले पार्ट की कहानी को भूल गये हैं और उनकी याद ताजा हो सके और ‘बाहुबली 2’ से खुद को पूरी तरह से कनेक्‍ट कर सकें.

https://twitter.com/karanjohar/status/847792698287423488

‘बाहुबली: द बिगनिंग’ 7 अप्रैल को रिलीज होगी. इस फिल्‍म का टिकट खरीदने वालों के लिए ‘बाहुबली 2’ के वीकेंड का टिकट कंफर्म हो जायेगा. इसकी जानकारी ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ के पोस्‍टर में दी गई है. पोस्‍टर में लिखा गया है कि इस फिल्‍म का टिकट खरीदें और ‘बाहुबली 2’ के वीकेंड का टिकट कंफर्म करें.

‘बाहुबली 2’ ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस फिल्‍म का ट्रेलर अबतक का सबसे ज्‍यादा बार देखा जानेवाला ट्रेलर बन गया है. यह फिल्म दुनिया के 8.500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी. भारत के 6,500 स्क्रीन्स में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola