मलेशिया के प्रधानमंत्री ने मेगास्टार रजनीकांत से की मुलाकात
चेन्नई: मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक और उनके परिवार के सदस्यों ने आज तमिल मेगास्टार रजनीकांत से उनके आवास पर मुलाकात की. घंटों लंबी चली अनौपचारिक मुलाकात के दौरान उन लोगों ने मेगास्टार की फिल्म कबाली सहित कई अन्य बातों पर चर्चा की, इस फिल्म का बडा हिस्सा मलेशिया में शूट किया गया है. रज्जाक […]
चेन्नई: मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक और उनके परिवार के सदस्यों ने आज तमिल मेगास्टार रजनीकांत से उनके आवास पर मुलाकात की. घंटों लंबी चली अनौपचारिक मुलाकात के दौरान उन लोगों ने मेगास्टार की फिल्म कबाली सहित कई अन्य बातों पर चर्चा की, इस फिल्म का बडा हिस्सा मलेशिया में शूट किया गया है.
रज्जाक से मुलाकात के बाद रजनीकांत ने बताया, ‘ यह सद्भावना मुलाकात थी. मैंने उन्हें चाय पर बुलाया था. मैं आभारी हूं कि उन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार किया और चाय पर हमसे मुलाकात की. मैं उस देश में शूटिंग के दौरान प्रधानमंत्री से नहीं मिल पाया था क्योंकि वह अन्य कामों में व्यस्त थे.’
मेगास्टार ने बताया कि मलेशिया में कबाली की शूटिंग के दौरान वहां के अधिकारियों ने काफी मदद की थी. प्रधानमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों ने मुलाकात के दौरान कबाली के कुछ दृश्यों को भी देखा. मलेशिया के प्रधानमंत्री ने अभिनेता के साथ हुई बैठक को सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण बताया है.
I am extremely happy to have met an excellent, friendly and warm person today … The Honourable Prime Minister of Malaysia @NajibRazak ji pic.twitter.com/5Ui4oQaS6c
— Rajinikanth (@rajinikanth) March 31, 2017
प्रधानमंत्री ने ट्वीटर पर लिखा, ‘श्री रजनीकांत के साथ अभी ही सौहार्दपूर्ण भेंट हुई.’ उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘सुपरस्टार को कौन नहीं जानता है. निजी रूप से सुपस्टार से मिल कर खुशी हुई.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










