शाहरुख संग काम करने से स्वरा भास्कर ने किया इनकार, जानें क्या है वजह...?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2017 12:48 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा था वे शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन है. अब खबरें है कि हाल ही में स्वरा को शाहरुख की एक फिल्म में काम करने का मौका मिला लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. दरअसल फिल्ममेकर आनंद एल रॉय ने स्वरा को फिल्म […]
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा था वे शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन है. अब खबरें है कि हाल ही में स्वरा को शाहरुख की एक फिल्म में काम करने का मौका मिला लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया.
दरअसल फिल्ममेकर आनंद एल रॉय ने स्वरा को फिल्म में शाहरुख की मां बनने का रोल ऑफर किया था लेकिन स्वरा ने यह रोल करने से मना कर दिया. खबरों के अनुसार स्वरा ने खुद ही इस फिल्म में काम करने के लिए अप्रोच किया था.
रिपोर्ट्स की मानें तो स्वरा की इच्छा थी कि वे शाहरुख संग स्क्रीन शेयर करे. स्वरा ने डायरेक्टर से कहा था कि वो इस फिल्म में शाहरुख की बहन या बेटी का किरदार निभाया चाहती हैं. लेकिन उन्हें मां का किरदार ऑथफर किया गया था क्योंकि वही एक किरदार फिल्म में बचा था, लेकिन स्वरा ने इस रोल के लिए मना कर दिया.
बता दें कि आनंद एल रॉय की इस फिल्म में शाहरुख एक बौने का किरदार निभाना चाहते हैं. शाहरुख ने खुद इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी. फिल्म एक रोमांटिक फिल्म होगी. कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ एकसाथ नजर आ सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










