सोशल मीडिया पर छाये अबराम, बहन सुहाना संग तस्‍वीरें आई सामने, PHOTO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2017 1:26 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान की तरह ही उनके सबसे छोटे बेटे अबराम भी सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं. अपनी क्‍यूट अदाओं से वे पहले ही दर्शकों के दिलों में बस चुके हैं. हाल ही में उनकी कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं जिसमें वे बहन सुहाना संग मस्‍ती कर रहे हैं. इन तस्‍वीरों में अबराम, […]

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान की तरह ही उनके सबसे छोटे बेटे अबराम भी सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं. अपनी क्‍यूट अदाओं से वे पहले ही दर्शकों के दिलों में बस चुके हैं. हाल ही में उनकी कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं जिसमें वे बहन सुहाना संग मस्‍ती कर रहे हैं.

इन तस्‍वीरों में अबराम, सुहाना की दोस्‍त की गोद में बैठे हैं और कैमरे को पोज दे रहे हैं. यह तस्‍वीर future.bollywood नामक अकाउंट पर शेयर की गई है. इसके अलावा सुहाना की भी एक तस्‍वीर शेयर की गई है. पहले भी सुहाना-अबराम की कई तस्‍वीरें सामने आ चुकी है.

https://www.instagram.com/p/BO4ygFyDQCT/
https://www.instagram.com/p/BO9QHWKD2OF/

कुछ दिनों पहले ही शाहरुख और उनकी पत्‍नी गौरी खान ने अबराम के लिए ट्री-हाउस बनवाया है, जिसकी तस्‍वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. शाहरुख अपने साथ-साथ अपने बच्‍चों की भी कई तस्‍वीरें अपलोड करते रहते हैं.

बता दें कि शाहरुख इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘रईस’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में पाकिस्‍तानी अभिनेत्री माहिरा खान और नवाजु्द्दीन सिद्दिकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola