...तो इसलिए प्राची देसाई ने ठुकराया पाकिस्तानी विज्ञापन का ऑफर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2016 3:03 PM
अभिनेत्री प्राची देसाई ने हाल ही में एक पाकिस्तानी ब्यूटी ब्रांड के विज्ञापन का ऑफर ठुकरा दिया है. कहा जा रहा है कि ऐसा फैसला उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए लिया है. प्राची हाल ही में फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ में नजर आई थी. प्राची ने अपने एक बयान […]
अभिनेत्री प्राची देसाई ने हाल ही में एक पाकिस्तानी ब्यूटी ब्रांड के विज्ञापन का ऑफर ठुकरा दिया है. कहा जा रहा है कि ऐसा फैसला उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए लिया है. प्राची हाल ही में फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ में नजर आई थी.
प्राची ने अपने एक बयान में कहा,’ फिलहाल मैं पाकिस्तान में कोई भी विज्ञापन करने नहीं जा रही हूं. हां, मैंने ऐसे एक प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, क्योंकि मुझे लगता है यह सही समय नहीं है.’ प्राची के एक करीबी सूत्र के मुताबिक,’ पाकिस्तान के एक ब्यूटी ब्रांड ने एक प्रोडक्ट के विज्ञापन के लिए प्राची से संपर्क किया था.’
सूत्र ने आगे बताया,’ लेकिन प्राची ने विनम्रता से यह ऑफर ठुकरा दिया. उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है. उन्हें लगता है कि यह पाकिस्तानी उत्पादों के लिए प्रचार करने का सही समय नहीं है.’
प्राची ने टीवी सीरीयल ‘कसम से’ से छोटे पर्दे पर इंट्री की थी. इसके बाद फिल्म ‘रॉक ऑन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. प्राची ‘वंस ऑपन ए टाइम इन मुंबई’, ‘बोल बच्चन’, ‘एक विलेन’ और ‘अजहर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










