शाहरुख-आलिया की ''डियर जिंदगी'' ने रिलीज से पहले ही कमाए इतने करोड़ ?
Updated at : 25 Nov 2016 10:01 AM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म ‘डियर जिंदगी’ ने भारत में रिलीज से पहले ही शानदार कमाई कर ली है. दरअसल फिल्म 23 नवंबर को ही USA में रिलीज हो गई थी, जहां फिल्म ने शानदार शुरुआत करते हुए 1.19 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इस बात की जानकारी ट्रेड […]
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म ‘डियर जिंदगी’ ने भारत में रिलीज से पहले ही शानदार कमाई कर ली है. दरअसल फिल्म 23 नवंबर को ही USA में रिलीज हो गई थी, जहां फिल्म ने शानदार शुरुआत करते हुए 1.19 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.
इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है. भारत में ‘डियर जिंदगी’ आज यानी 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म में शाहरुख, आलिया के अलावा अली जफर, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल कपूर और अंगद बेदी भी नजर आएंगे. फिल्म की कहानी आज के युवाओं के मद्देनजर बनाई गई है.
#DearZindagi had a midweek release in USA [Thanksgiving Weekend]… Collected an IMPRESSIVE $ 172,571 [₹ 1.19 cr] on Wednesday. @Rentrak
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 24, 2016
फिल्म की डायरेक्टर गौरी शिंदे हैं और प्रोड्यूसर करण जौहर, गौरी खान और गौरी शिंदे हैं. फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है. शाहरुख, आलिया के मेंटर के किरदार में होंगे. अब देखना होगा कि शाहरुख-आलिया का यह फ्रेश जोड़ी दर्शकों को कितना पसंद आती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




