विद्या बालन ने नोटबंदी का किया समर्थन, लेकिन कहा- आम आदमी परेशानी...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2016 10:19 AM
मुंबई: बॉलीवुड की अदाकारा विद्या बालन ने ब्रिटिश रॉक ग्रुप कोल्डप्ले के गानों का आदि होने का श्रेय अपने पति सिद्धार्थ राय कपूर को दिया. ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल इंडिया में विद्या मौजूद थीं और इसी कार्यक्रम में बैंड प्रस्तुति दे रहा था. उन्होंने कहा, ‘मेरे पति सिद्धार्थ का शुक्रिया. मैंने कोल्डप्ले के संगीत का आनंद […]
मुंबई: बॉलीवुड की अदाकारा विद्या बालन ने ब्रिटिश रॉक ग्रुप कोल्डप्ले के गानों का आदि होने का श्रेय अपने पति सिद्धार्थ राय कपूर को दिया. ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल इंडिया में विद्या मौजूद थीं और इसी कार्यक्रम में बैंड प्रस्तुति दे रहा था.
उन्होंने कहा, ‘मेरे पति सिद्धार्थ का शुक्रिया. मैंने कोल्डप्ले के संगीत का आनंद लेना शुरू कर दिया है. कोल्डप्ले के बैंड का ‘पेराडाइज’ मेरा पसंदीदा गाना है.’ राष्ट्रीय स्वच्छता की ब्रांड दूत 38 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि स्वच्छता के लिए बहुत कुछ और करने की जरुरत है.
उन्होंने कहा, ‘हमारे आसपास जो हो रहा है उसे महसूस करके बुरा लगता है. इस कार्य से जुडने का मुझे मौका मिला. आज कुछ बदला है लेकिन लंबा रास्ता तय करना है.” इस मौके पर विद्या ने भ्रष्टाचार और काले धन को कम करने के लिए सरकार के नोट बंद करने के फैसले की भी तारीफ की.
उन्होंने कहा, ‘सरकार ने यह अच्छा कदम उठाया है लेकिन आम आदमी परेशानी का सामना कर रहा है जो दुखद है.’ बता दें कि विद्या जल्द ही आगामी फिल्म ‘कहानी 2’ में नजर आयेंगी. फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. सुजॉय घोष की इस फिल्म में अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म 2 दिसंबर को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










