ePaper

BSF के बेस कैंप पहुंचे अक्षय कुमार, कहा- देश के असली हीरो तो आपलोग हैं...

Updated at : 08 Nov 2016 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
BSF के बेस कैंप पहुंचे अक्षय कुमार, कहा- देश के असली हीरो तो आपलोग हैं...

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जम्मू-कश्मीर स्थित बेस कैंप पहुंचे. यहां उन्‍होंने सीजफायर उल्लंघन और मुठभेड़ में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान अक्षय ने कहा कि वो खुद को भाग्‍यशाली महसूस कर रहे हैं, जो उन्‍हें सैनिकों से मिलने का मौका मिला है. अक्षय ने यहां […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जम्मू-कश्मीर स्थित बेस कैंप पहुंचे. यहां उन्‍होंने सीजफायर उल्लंघन और मुठभेड़ में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान अक्षय ने कहा कि वो खुद को भाग्‍यशाली महसूस कर रहे हैं, जो उन्‍हें सैनिकों से मिलने का मौका मिला है.

अक्षय ने यहां सैनिकों से मुलाकात कर उन्‍हें रीयल हीरो बताया. उन्‍होंने कहा,’ मैं खुद को भाग्‍यशाली महसूस कर रहा हूं जो मुझे देश के सैनिकों से मिलने का मौका मिला. ऐसा मौका बहुत कम लोगों को मिल पाता है. मैंने खुद को हमेशा एक रील हीरो (फिल्‍म का हीरो) कहा है. देश के असली हीरो तो आपलोग हैं.’

अक्षय ने दीवाली के मौके पर भी सैनिकों के नाम एक वीडियो शेयर कर उन्‍हें शुभकामनायें दी थी. वीडियो में उन्‍होंने कहा था,’ किसी भी त्‍योहार का सबसे अच्‍छा तरीका अपने परिजनों के साथ मनाना है. हमें अपने परिवार के साथ त्‍योहार मनाने को मौका आपकी (सैनिकों) की वजह से मिला है. आप हमारे बारे में बिना कुछ जानें हमसे प्‍यार करते हैं और हमारी सुरक्षा करते हैं. यह दीवाली मैं सारे सैनिकों को समर्पित करता हूं.’

अक्षय खुद भी कई बार फिल्‍मों में सैनिक का किरदार निभा चुके हैं. अपनी पिछली फिल्‍म ‘रुस्‍तम’ में उन्‍होंने एक नेवी ऑफिसर का किरदार निभाया था. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola