ePaper

रिलीज के 31वें दिन भी ‘बॉर्डर 2’ की पकड़ बरकरार, कलेक्शन में दिखा दम

Updated at : 23 Feb 2026 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
Border 2 Box Office Day 31

Border 2 Box Office Day 31

Border 2 Box Office Day 31: सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 ने रिलीज के 31वें दिन भी दम दिखाते हुए 0.70 करोड़ रुपये की कमाई की. पांचवें वीकेंड पर भी फिल्म की पकड़ बनी रही और कुल कलेक्शन 325.90 करोड़ पहुंच गया, हालांकि 350 करोड़ का आंकड़ा अब दूर नजर आ रहा है.

विज्ञापन

Border 2 Box Office Day 31: बॉलीवुड की वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 एक महीने बाद भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है. नई-नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद इसका बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने शुरुआती हफ्तों में शानदार कमाई की थी. हालांकि बाद में कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म अब भी कमाई के मामले में दम दिखा रही है.

31वें दिन का बॉक्स ऑफिस हाल

रिलीज के पांचवें वीकेंड में भी फिल्म ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 31वें दिन यानी पांचवें रविवार को करीब 0.70 करोड़ रुपये की कमाई की है. खास बात यह है कि नई फिल्मों की भीड़ के बावजूद दर्शकों का एक वर्ग अब भी इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों तक पहुंच रहा है.

अब तक की कुल कमाई

अगर कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ रुपये और चौथे हफ्ते में 6.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके बाद 29वें दिन 0.30 करोड़ और 30वें दिन 0.55 करोड़ का कलेक्शन दर्ज हुआ. अब 31वें दिन की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 325.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

350 करोड़ का आंकड़ा दूर?

फिल्म की कमाई का ग्राफ अब लाखों में सिमटने लगा है. ऐसे में 350 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है. हालांकि फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हो चुकी है और अपने अंतिम दौर में भी अच्छी पकड़ बनाए हुए है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पांचवें हफ्ते के बाकी दिनों में यह फिल्म कितनी और कमाई जोड़ पाती है.

बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज फिल्म्स और जे.पी. फिल्म्स के बैनर तले किया है. करीब 275 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से लगातार दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचे हुए है.’

यह भी पढ़ें: लव स्टोरी पर लगी मुहर, विजय-रश्मिका ने खुद कंफर्म की शादी की खबर

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola