पहले रविवार ‘अस्सी’ की कमाई ढीली, वीकेंड में नहीं दिखी बड़ी छलांग

Updated:
विज्ञापन

Assi Box Office Day 3

Assi Box Office Day 3: फिल्म ‘अस्सी’ ने तीसरे दिन यानी पहले रविवार को करीब 1.47 करोड़ रुपए (रफ डेटा) की कमाई की, जो शनिवार से थोड़ी कम रही. वीकेंड के अंत में रफ्तार हल्की धीमी दिखी, अब वीकडे में फिल्म की पकड़ और बॉक्स ऑफिस ट्रेंड पर सबकी नजरें टिकी हैं.

विज्ञापन

Assi Box Office Day 3: अस्सी के तीसरे दिन यानी पहले रविवार का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन अब सामने आ चुका है और इसी के साथ फिल्म की असली वीकेंड पकड़ का अंदाजा भी लग गया है. ओपनिंग के बाद दर्शकों की भीड़ बढ़ी या घटी- इसकी असली परीक्षा इसी दिन होती है. ऐसे में संडे के कलेक्शन ने साफ कर दिया है कि फिल्म को पब्लिक का कितना सपोर्ट मिल रहा है और आने वाले हफ्ते में इसकी कमाई किस दिशा में जा सकती है.

विज्ञापन

पहले रविवार कैसी रही कमाई ?

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, अस्सी ने तीसरे दिन यानी पहले रविवार को करीब 1.47 करोड़ रुपए (रफ डेटा) की कमाई की है. हालांकि यह आंकड़ा शनिवार के कलेक्शन से थोड़ा कम है, जिससे साफ है कि वीकेंड के आखिरी दिन फिल्म की रफ्तार हल्की सी थमी. अब देखना होगा कि वीकडे में यह ट्रेंड कैसा रहता है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ कितनी मजबूत बनाए रखती है.

फिल्म की कहानी

अस्सी एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें ऐसे यौन उत्पीड़न के मामलों की कहानी दिखाई गई है जिनके पीछे की सच्चाई साफ नहीं है. एक जांच अधिकारी और डिफेंस टीम मिलकर इन केसों की परतें खोलने की कोशिश करते हैं. आंकड़ों और खबरों के पीछे छिपे सच को सामने लाते हुए फिल्म यह दिखाती है कि इन घटनाओं का असली असर लोगों की जिंदगी पर कितना गहरा पड़ता है.

यह भी पढ़ें: लव स्टोरी पर लगी मुहर, विजय-रश्मिका ने खुद कंफर्म की शादी की खबर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola