दिल्ली प्रदूषण पर SC सख्त, कोयला आधारित उद्योगों को नोटिस जारी करने का दिया निर्देश

Air Pollution in Delhi: दिल्ली वायू प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को अहम सुनवाई हुई. जिसमें कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान सरकार को एनसीआर में कोयला आधारित उद्योगों को सार्वजनिक नोटिस जारी करने का निर्देश दिया.
Air Pollution in Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने इस सुझाव पर केंद्र से जवाब मांगा है कि दिल्ली से 300 किलोमीटर के दायरे में कोई नया कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्र स्थापित नहीं किया जाएगा. कोर्ट ने कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन से होने वाली धूल से निपटने के लिए सुझाए गए उपायों पर भी जवाब मांगा है.
कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर से कोयला आधारित उद्योगों को शिफ्ट करने पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर से कोयला आधारित उद्योगों को स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्रालयों से जवाब मांगा. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने पर्यावरण और बिजली मंत्रालय को भी CAQM की नई सिफारिशों के अनुसार, सभी कोयला-आधारित इंडस्ट्रीज को दिल्ली-NCR से बाहर शिफ्ट करने के लिए एक प्रपोजल जमा करने का निर्देश दिया है, जिसमें ऐसी इंडस्ट्रीज और सही वैकल्पिक फ्यूल सोर्स की पहचान शामिल हो.
वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर 12 मार्च को होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली-एनसीआर में वाहनों से होने वाले प्रदूषण से संबंधित मुद्दों पर 12 मार्च को सुनवाई करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










