Do Deewane Seher Mein: कमाई में नहीं आया उछाल, वीकेंड में फीका रहा सिद्धांत-मृणाल का रोमांस
दो दीवाने शहर में का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Do Deewane Seher Mein Collection Day 3: ‘दो दीवाने शहर में’ का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस फिलहाल धीमा बना हुआ है. सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म की कमाई वीकेंड पर नहीं बढ़ी. आइए तीसरे दिन का कलेक्शन बताते हैं.
Do Deewane Seher Mein Collection Day 3: एक्शन और मारधाड़ वाली फिल्मों के बीच रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी 2026 को रिलीज हुई. फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी नयी लगी. हालांकि फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाने में सफल नहीं हो पा रही. रिलीज के पहले रविवार को मूवी ने सिंगल डिजिट में कमाई की. अब देखना होगा कि फिल्म वीकडेज में संभल पाती है या नहीं. आइए डे वाइज कलेक्शन आपको बताते हैं.
पहले वीकेंड में फीकी रफ्तार
डायरेक्टर रवि उदयवार की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये से ओपनिंग की. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन मूवी ने 1.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तीन दिनों में कुल कलेक्शन 4.06 करोड़ रुपये हो गया है. ये नंबर्स बता रहे कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. ट्रेड जानकारों का मानना है कि वीकडेज में कमाई और नीचे जा सकती है क्योंकि पहले वीकेंड में ही फिल्म मजबूत पकड़ नहीं बना पाई.
थिएटर में ऑक्यूपेंसी
- मॉर्निंग शो: 5.86%
- दोपहर के शो: 14.87%
- शाम के शो: 16.91%
- रात के शो: 12.58%
‘दो दीवाने शहर में’ के साथ रिलीज हुई ये फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ की टक्कर फिल्म ‘अस्सी’ से हुई है, जिसमें तापसी पन्नू एक वकील के किरदार में दिखी है. हालांकि ‘दो दीवाने शहर में’ अनुभव सिन्हा की फिल्म की कमाई दोनों आस-पास ही है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, अस्सी ने तीन दिन में 4.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
किस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?
दो दीवाने शहर में की ओटीटी रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है. मेकर्स ने साफ कर दिया है कि सिनेमा में रन पूरा करने के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी. फिल्म के पोस्टर पर ही ओटीटी प्लेटफॉर्म का नाम दिया गया है. हालांकि मेकर्स ने इस पर ऑफिशियल कुछ नहीं कहा है. वैसे हिंदी फिल्मों में थिएटर रिलीज और ओटीटी प्रीमियर के बीच करीब आठ हफ्तों का अंतर रखा जाता है. तो अब देखना होगा कि किस दिन मूवी ओटीटी पर रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें– Do Deewane Seher Mein: दूसरे दिन फिल्म का कैसा रहा हाल? दर्शकों ने दिया कितना साथ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए