Do Deewane Seher Mein: दूसरे दिन फिल्म का कैसा रहा हाल? दर्शकों ने दिया कितना साथ?

Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Feb 2026 8:27 AM

विज्ञापन

दो दीवाने शहर में का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Do Deewane Seher Mein Collection Day 2: फिल्म 'दो दीवाने शहर में' ने रिलीज के बाद पहले वीकेंड में धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है. शुरुआती दिन थोड़ा सुस्त रहने के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी है.

विज्ञापन

Do Deewane Seher Mein Collection Day 2: मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ इन दिनों थिएटर में चल रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड में रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है. धीमी शुरुआत करने के बाद फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया. दूसरे दिन फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. मेकर्स को उम्मीद है कि रविवार को कमाई और बेहतर होगी.

दूसरे दिन बढ़ी कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं शनिवार को 1.60 करोड़ रुपये कमाए और इसके बाद दो दिनों में नेट कलेक्शन 2.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ग्रॉस कलेक्शन लगभग 3.42 करोड़ रुपये है. देशभर में फिल्म के 1600 से ज्यादा शो चलाए गए.

ऑक्यूपेंसी में शाम और रात के शो का असर

  • सुबह के शो: 4.54%
  • दोपहर के शो: 11.85%
  • शाम के शो: 15.62%
  • रात के शो: 21.69%

हिंदी बेल्ट में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी करीब 13.42 प्रतिशत रही. सुबह के शो में दर्शकों की संख्या कम रही, लेकिन दोपहर के बाद ग्राफ ऊपर गया. दोपहर और रात के शोज का ग्राफ ज्यादा है.

बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर

फिल्म को इस समय शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमिया से कड़ा मुकाबला मिल रहा है. ओ रोमियो सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वहीं तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी भी थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है.

‘दो दीवाने शहर में’ की कहानी

‘दो दीवाने शहर में’ की कहानी शशांक और रोशनी की है, जो मुंबई जैसे बड़े और भागदौड़ वाले शहर में मिलते हैं. दोनों थोड़े शर्मीले और अपने में रहने वाले लोग हैं. अचानक मुलाकात के बाद उनके बीच दोस्ती होती है और फिर रिश्ता आगे बढ़ता है. फिल्म में दिखाया गया है कि जब दो लोग प्यार में पड़ते हैं तो उनके मन में कई तरह के डर और सवाल होते हैं.

यह भी पढ़ेंBox Office: ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने शहर में’ की टक्कर, पहले दिन कौन आगे?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola