O Romeo: दूसरे रविवार को कितनी रही कमाई? 100 करोड़ क्लब कितना दूर?

Updated:
विज्ञापन

ओ रोमियो का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

O Romeo Box Office Collection Day 10: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो की कमाई में उतार-चढ़ाव जारी है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.5 करोड़ से शुरुआत की थी. फिर पहले हफ्ते के अंत तक कमाई का ग्राफ नीचे आता गया.

विज्ञापन

O Romeo Box Office Collection Day 10: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक रिवेंज ड्रामा ‘ओ रोमियो’ ने शुरुआत में जोरदार कमाई की, लेकिन हफ्ते के दिनों में कलेक्शन में गिरावट देखी गई. अब दूसरे रविवार (22 फरवरी) की कमाई ने फिल्म को थोड़ी राहत जरूर दी है. आइए आपको 10वें दिन की कमाई का आंकड़ा बताते हैं.

विज्ञापन

दूसरे रविवार को कैसा रहा कलेक्शन?

फिल्म ओ रोमियो ने रिलीज के पहले रविवार को शानदार 12.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे रविवार यानी दसवें दिन कमाई घटकर 3.25 करोड़ रुपये पर आ गई. यह आंकड़ा भले ही पहले हफ्ते जैसा मजबूत नहीं है, लेकिन शनिवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट देखी गई. दस दिनों में फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 55.90 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

ओ रोमियो डे 10 हिंदी (2D) थिएटर में ऑक्यूपेंसी

  • मॉर्निंग शो: 6.99%
  • दोपहर के शो: 17.26%
  • शाम के शो: 16.96%
  • रात के शो: 11.38%

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ की ओर

भारत में 55.90 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ओ रोमियो का वर्ल्डवाइड ग्रॉस अब 83.1 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यानी फिल्म 100 करोड़ क्लब की ओर धीरे-धीरे बढ़ रही है.

जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट

O Romeo Box Office Collection Day 1- 8.5 करोड़ रुपये
O Romeo Box Office Collection Day 2- 12.65 करोड़ रुपये
O Romeo Box Office Collection Day 3- 9 करोड़ रुपये
O Romeo Box Office Collection Day 4- 4.75 करोड़ रुपये
O Romeo Box Office Collection Day 5- 5.35 करोड़ रुपये
O Romeo Box Office Collection Day 6- 3.65 करोड़ रुपये
O Romeo Box Office Collection Day 7- 3.1 करोड़ रुपये
O Romeo Box Office Collection Day 8- 2.25 करोड़ रुपये
O Romeo Box Office Collection Day 9- 3.35 करोड़ रुपये
O Romeo Box Office Collection Day 9- 3.25 करोड़ रुपये

O Romeo Total Collection- 55.90 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ेंO Romeo: शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस देख ऋतिक रोशन ने क्या कहा? वायरल हुआ रिएक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola