आलिया भट्ट की BAFTA में धमाकेदार एंट्री, GUCCI लुक और हिंदी स्पीच वायरल

Alia Bhatt In BAFTA
Alia Bhatt In BAFTA: BAFTA 2026 में आलिया भट्ट ने GUCCI गाउन में जलवा बिखेरा और मंच से ‘नमस्कार’ कहकर हिंदी में स्पीच दी. उनके इस देसी अंदाज का वीडियो वायरल है और फैंस इसे गर्व का पल बताते हुए उनकी सादगी और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Alia Bhatt In BAFTA: बॉलीवुड की टैलेंटेड और ग्लोबल स्टार बन चुकी आलिया भट्ट एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करती नजर आईं. इस बार मौका था BAFTA Awards 2026 का, जहां आलिया ने अपनी मौजूदगी से ना सिर्फ रेड कार्पेट बल्कि स्टेज पर भी सबका दिल जीत लिया. खास बात यह रही कि उन्होंने मंच से ‘नमस्कार’ कहकर अपनी जड़ों से जुड़ाव भी दिखाया और हिंदी में बोलकर ग्लोबल ऑडियंस को भारतीय सिनेमा की खूबसूरती का एहसास कराया.
GUCCI गाउन में दिखीं बेहद ग्लैमरस
Alia Bhatt serving elegance and grace at the BAFTAs ✨#IIFA #Bollywood #AliaBhatt #BAFTAs2026 pic.twitter.com/87kKGau0qJ
— IIFA (@IIFA) February 22, 2026
BAFTA के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का अंदाज बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट नजर आया. उन्होंने GUCCI का खूबसूरत गाउन पहना, जिसमें वह काफी ग्रेसफुल दिखीं. उनका यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
स्टेज पर हिंदी में स्पीच देकर जीता दिल
इस खास इवेंट में आलिया ने “बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज” कैटेगरी का अवॉर्ड प्रेजेंट किया. स्टेज पर आते ही उन्होंने ‘नमस्कार’ कहकर शुरुआत की और कुछ लाइनें हिंदी में बोलीं. उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड उन फिल्मों के लिए है, जो अंग्रेजी भाषा में नहीं बनी हैं और सिनेमा कई भाषाओं में अपनी बात कहता है.
इसके बाद आलिया ने अपनी बात अंग्रेजी में ट्रांसलेट भी की, ताकि इंटरनेशनल ऑडियंस भी उसे समझ सके. उनके इस अंदाज ने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ बटोरी.
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
Alia bhatt presenting the award to film not in english language at Bafta's – the winners are sentimental value pic.twitter.com/XBq6bLsCMI
— 🔮 (@lordofkong) February 22, 2026
आलिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनकी सादगी, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि आलिया ने इंटरनेशनल मंच पर हिंदी बोलकर गर्व महसूस करवाया है.
यह भी पढ़ें: लव स्टोरी पर लगी मुहर, विजय-रश्मिका ने खुद कंफर्म की शादी की खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




