Asha Bhosle Last Song: फिर सुनाई देगी आशा भोसले की जादुई आवाज, बर्थ एनिवर्सरी होगा पर म्यूजिकल ट्रिब्यूट

Updated:
विज्ञापन

आशा भोसले, फोटो- इंस्टाग्राम

Asha Bhosle Last Recorded Song: आशा भोसले की आखिरी रिकॉर्डेड फिल्म सॉन्ग ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ 8 सितंबर को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर रिलीज होगा. यह गाना फिल्म ‘ओम का हरि’ का हिस्सा है.

विज्ञापन

Asha Bhosle Last Recorded Song: पॉपुलर और पसंदीदा प्लेबैक सिंगर्स में शुमार आशा भोसले का 92 साल की उम्र में 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया था. उनके जाने के कुछ महीनों बाद उनकी आवाज एक बार फिर फैंस तक पहुंचने वाली है. आशा भोसले का आखिरी रिकॉर्ड किया गया फिल्मी गाना कॉमेडी ड्रामा ‘ओम का हरि’ में सुनाई देगा. भारतीय सिनेमा की इस आइकॉनिक आवाज को उनकी आखिरी रिकॉर्डिंग के जरिए याद करना फैंस के लिए यकीनन इमोशनल और खास पल होने वाला है.

विज्ञापन

Asha Bhosle Last Recorded Song: आशा भोसले की आखिरी रिकॉर्डेड सॉन्ग इस दिन होगी रिलीज

आशा भोसले का आखिरी रिकॉर्डेड सॉन्ग “ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां” है 8 सितंबर को रिलीज होगी. इस दिन सिंगर की बर्थ एनिवर्सरी भी है. यह गाना जिंदगी की खुशियों, प्यार की खूबसूरती और दिल की बात वक्त रहते कह देने की अहमियत को दिखाता है. फिल्म ‘ओम का हरि’ को हरीश व्यास ने डायरेक्ट किया है. यह एक फादर-सन रिलेशनशिप पर बेस्ड कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें अंशुमान झा, रघुबीर यादव, सोनी राजदान और आयशा कपूर लीड रोल्स में नजर आएंगे.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान के बाद सलमान खान की भी हुई एंट्री, आशा भोसले के ट्रिब्यूट वीडियो पर एआर रहमान बोले- ‘यह पल बेहद खास है’

Why Song Releasing On Asha Bhosle Birth Anniversary: क्यों आशा भोसले की बर्थ एनिवर्सरी पर रिलीज किया जा रहा है गाना

यह गाना साल 2023 के आखिर में रिकॉर्ड किया गया था, उस वक्त आशा भोसले की उम्र 90 साल से ज्यादा थी. “ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां” को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर रिलीज करने का मकसद उनकी सदाबहार आवाज, शानदार विरासत और उन तमाम पीढ़ियों को सेलिब्रेट करना है, फिल्ममेकर हरीश व्यास ने कहा कि यह गाना आशा जी को एक खास म्यूजिकल ट्रिब्यूट है.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए शाहरुख खान और एआर रहमान, खास म्यूजिक वीडियो का बनेंगे हिस्सा

Anshuman Jha Remembers Asha Bhosle: अंशुमान झा ने आशा भोसले को किया याद

अंशुमान झा ने आशा जी के साथ स्टूडियो में बिताए वक्त को याद करते हुए कहा कि उनके साथ रिकॉर्डिंग करना उनके लिए बेहद खुशी और सुकून देने वाला एक्सपीरियंस था. अंशुमान ने अफसोस जताया कि आशा जी आज इस खास पल को उनके साथ सेलिब्रेट करने के लिए मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज, संगीत और उन सभी लोगों की जिंदगी में हमेशा मौजूद रहेंगी, जिन्हें उनका संगीत आज भी छूता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola