'Phool Aur Kaante’ में दो बाइक पर Ajay की एंट्री सिर्फ Stunt नहीं थी, Kuku Kohli का सबसे बड़ा Gamble था
अजय देवगन, फोटो- इंस्टाग्राम
दो बाइकों पर 180 डिग्री का स्प्लिट और अचानक मिली स्टारडम की कहानी: जानिए कैसे अजय देवगन की पहली फिल्म ने बदल दी बॉलीवुड एक्शन की परिभाषा.
Ajay Devgan Iconic Bike Split Scene Phool Aur Kante: बॉलीवुड में कुछ फिल्मी सीन ऐसे होते हैं, जो कहानी से कहीं आगे निकलकर सिनेमा का हिस्सा बन जाते हैं. अजय देवगन की 1991 में आई फिल्म ‘फूल और कांटे’ का ओपनिंग सीन भी ऐसा ही है. फिल्म में अजय देवगन की एंट्री दो तेज रफ्तार बाइकों पर खड़े होकर होती है, जहां वह दोनों बाइकों के बीच पैर फैलाकर करीब 180 डिग्री का स्प्लिट करते हुए नजर आते हैं. 90 के दौर में यह सीन दर्शकों के लिए बिल्कुल नया और हैरान करने वाला था. यही सीन आगे चलकर आइकोनिक बन गया.
Father Veeru Devgan's Idea Behind the Bike Split Scene: पिता ने तैयार किया था खतरनाक स्टंट
‘फूल और कांटे’ की इस एंट्री को खास बनाने के पीछे अजय देवगन के पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन का भी बड़ा योगदान था. उन्होंने ही इस एक्शन सीक्वेंस को कोरियोग्राफ किया था. सीन में अजय चलती हुई दो मोटरसाइकिलों पर अपना संतुलन बनाए रखते हैं और दोनों पैरों को अलग-अलग बाइक पर रखकर स्प्लिट करते हैं. इसके बाद वह कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते और हाथ हिलाते नजर आते हैं। उस समय यह स्टंट तकनीकी तौर पर भी बेहद चुनौतीपूर्ण था.
I can Do this Again- Ajay Devgan: दुबारा कर सकते हैं यह आइकोनिक सीन
अजय देवगन को एक इंटरव्यू के दौरान जब पूछा जब पूछा गया कि क्या वे अपना मशहूर स्टंट फिर से दोहरा सकते हैं, तो उन्होंने हामी भरते हुए कहा कि हां, बस उन्हें इसके लिए थोड़ी सी प्रैक्टिस लगेगी. उसी बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया की क्या ‘फूल और कांटे’ फिल्म का रीमेक के बारे में क्या राय है, इस पर उन्होंने कहा कि आज के दौर में इस रीमेक को कामयाब बनाने के लिए नए कलाकारों को कास्ट करना सही रहेगा.
Director Kuku Kohli went to Ajay's Home and Offered Him Phool aur Kante: डायरेक्टर कुकू कोहली ने घर पहुंच कर दिया था यह ऑफर
अजय देवगन ने कभी एक्टिंग के बारे में नहीं सोचा था, वह हमेशा पिता के तरह असिस्टेंट डायरेक्टर बनना चाहते थे. अजय कॉलेज जाने के साथ अपने पिता वीरू देवगन के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करते थे और खुद फिल्में बनाने में दिलचस्पी रखते थे. अजय ने एक इंटरव्यू में बताया की कैसे एक दिन निर्देशक कुकू कोहली उनके घर पहुंचे और उनके पिता के सामने उन्हें अपनी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया. अजय ने शुरुआत में इसे मना कर दिया, लेकिन परिवार और कुकू कोहली के जोर देने पर उन्होंने फिल्म करने के लिए हामी भर दी। इसके बाद कुछ ही समय में शूटिंग शुरू हो गई.

Akshay Kumar was First Choice for Phool Aur Kante: यह एक्टर थे पहली पसंद
दिलचस्प बात यह है कि अजय देवगन भी उनकी पहली पसंद नहीं थे. कुकू ने पहले अक्षय कुमार को फिल्म के लिए फाइनल किया था. लेकिन अक्षय दूसरी फिल्म की डेट्स की वजह से कुकू को बल्क डेट नहीं दे पाए. तभी कुकू की नजर वीरू देवगन के ऑफिस में रखी एक तस्वीर पर पड़ी. तस्वीर में उस वक्त के राजू यानी अजय देवगन थे. कुकू ने उनके पिता से पूछा कि क्या यह लड़का हीरो बनना चाहता है. अजय ने ऑडिशन दिया और उन्हें तुरंत यह फिल्म मिल गयी थी.
One Iconic Scene Made him Star: एक सीन ने बना दी एक्शन हीरो की पहचान
‘फूल और कांटे’ सिर्फ अजय देवगन की पहली फिल्म नहीं थी, बल्कि इसने उनके करियर की दिशा भी तय कर दी, फिल्म की शुरुआत से ही उन्हें एक ऐसे हीरो के तौर पर पेश किया गया, जो एक्शन करने से पीछे नहीं हटता. दो बाइकों वाला सीन इतना लोकप्रिय हुआ कि बाद में अजय ने अपने करियर की कई फिल्मों में इसके अलग-अलग अंदाज दोहराए. 'गोलमाल’, ‘सन ऑफ सरदार’ और ‘दे दे प्यार दे’ जैसी फिल्मों में भी इस आइकॉनिक एंट्री की झलक देखने को मिली.

Ajay Devgan on Kuku Kohli's Death: अजय देवगन ने कुकू कोहली के लिए शेयर किया इमोशनल पोस्ट
जाने-माने निर्देशक कूकु कोहली का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 25 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली. इसी दौरान अजय देवगन जिन्हे कुकू कुकू कोहली ने 1991 की सुपरहिट फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में लांच किया था ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया.
">Some people change the course of your life forever. Kuku ji was one of those people for me.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 26, 2026
Forever grateful for the faith you had in me. You will be deeply missed, Kuku ji.
Om Shanti.🙏
उन्होंने लिखा था, "कुछ लोग आपके जीवन की दिशा हमेशा के लिए बदल देते हैं, और कूकु जी मेरे लिए वही इंसान थे. मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा. कूकु जी, आपकी कमी हमेशा खलेगी. ॐ शांति.
यह भी पढ़ें: कुकू कोहली के जाने से भावुक हुए सलमान खान, अरुणा ईरानी को दी हिम्मत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए