प्राची देसाई ने ‘रॉक ऑन 2'' के निर्माताओं से नाराज होने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2016 10:23 AM
मुंबई: फिल्म अभिनेत्री प्राची देसाई ने ‘रॉक ऑन 2′ के निर्माताओं से नाराज होने की खबरों को खारिज किया है. जल्द ही प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म में फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के चरित्रों के बीच एक प्रेम कहानी दिखायी गयी है. ऐसी खबरें थी कि संगीत पर आधारित फिल्म को फरहान और […]
मुंबई: फिल्म अभिनेत्री प्राची देसाई ने ‘रॉक ऑन 2′ के निर्माताओं से नाराज होने की खबरों को खारिज किया है. जल्द ही प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म में फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के चरित्रों के बीच एक प्रेम कहानी दिखायी गयी है.
ऐसी खबरें थी कि संगीत पर आधारित फिल्म को फरहान और श्रद्धा के किरदारों के बीच प्रेम कहानी के रूप में प्रस्तुत किये जाने को लेकर प्राची के साथ-साथ उनके सह-अभिनेता अर्जुन रामपाल और पूरब कोहली नाराज हैं. वहीं अब प्राची ने इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है.
प्राची ने कहा, ‘जैसा कि मुझे पता है हम तीनों में से कोई नाराज नहीं है और किसी ने ऐसा बयान नहीं दिया है. यह (अफवाह) बहुत हास्यास्पद है. संभवत: यह इसलिए हुआ है क्योंकि लोग ओवरटाइम कर रहे हैं.’
प्राची ने 8 साल पहले ‘रॉक ऑन’ फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कैरियर की शुरुआत की थी और जब उन्हें यह पता चला कि फिल्म का एक सीक्वेल बनाया जा रहा है तो वह बहुत खुश हुईं. नवोदित निर्देशक शुजात सौदागर ने ‘रॉक ऑन दो’ का निर्देशन किया है जो इस शुक्रवार को सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










