प्रियंका की फिल्म में होंगे ''बालिका वधू'' और ''नागिन'' फेम ये कलाकार, एक खूबसूरत इत्तेफाक...

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग में शानदार नाम कमाने के बाद अब प्रोडक्शन की दुनियां में हाथ आजमा रही हैं. अपनी पहली भोजपुरी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ को प्रोड्यूस करने के बाद प्रियंका अब डिजीटल प्लेटफॉर्म की ओर कदम बढ़ा रही हैं.हाल ही में उन्होंने 7 मिनट की एक शॉर्ट फिल्म बनाई है. […]
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग में शानदार नाम कमाने के बाद अब प्रोडक्शन की दुनियां में हाथ आजमा रही हैं. अपनी पहली भोजपुरी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ को प्रोड्यूस करने के बाद प्रियंका अब डिजीटल प्लेटफॉर्म की ओर कदम बढ़ा रही हैं.हाल ही में उन्होंने 7 मिनट की एक शॉर्ट फिल्म बनाई है.
इस शॉर्ट फिल्म का नाम ‘एक खूबसूरत इत्तेफाक है’ है. फिल्म का निर्देशन मानव भींडर ने किया है. इस फिल्म में टीवी सीरीयल ‘बालिका वधू’ फेम शशांक व्यास और ‘नागिन’ फेम अदा खान मुख्य भूमिका में हैं. अदा खान ‘नागिन’ में नागिन शेषा का किरदार निभा रही हैं.
इस शॉर्ट फिल्म में एक लड़के और लड़की की कहानी दिखाई गई है जो एक पार्टी में मिलते हैं और एक रात में दोनों की जिदंगी बदल जाती है. कहा जा रहा है कि प्रियंका की मां मधू चोपड़ा और उनक आंटी इस प्रोजेक्ट को संभाल रही हैं क्योंकि प्रियंका इनदिनों अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिकों’ के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं.
‘क्वांटिकों’ के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब सराहा गया था. इसमें उन्होंने एक एफबीआई एजेंट की भूमिका निभाई है. प्रियंका सोशल मीडिया के जरिये शूटिंग के लगातार अपडेट्स दे रही हैं. हाल ही में उन्होंने सेट की तस्वीर शेयर की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




