NIT Patna में बढ़ीं सीटें, जानें BTech कंप्यूटर साइंस में होंगे कितने स्टूडेंट्स

Published by : Ravi Mallick Updated At : 05 Jun 2026 2:26 PM

विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट की AI Generated फोटो

NIT Patna BTech Admission 2026: JoSAA Counselling 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. बिहार में टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NIT Patna में सीटों की डिटेल्स सामने आ गई है. इस साल एनआईटी पटना में सीटों की संख्या बढ़ गई है.

विज्ञापन

NIT Patna BTech Admission 2026: इंजीनियरिंग की पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. NIT Patna ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपनी BTech सीटों में बढ़ोतरी की है. पिछले साल जहां संस्थान में कुल 981 सीटों पर एडमिशन हुआ था, वहीं इस बार 1023 सीटों पर दाखिला मिलेगा. यानी इस बार पहले की तुलना में ज्यादा छात्रों को NIT Patna में पढ़ने का मौका मिल सकता है.

JoSAA Counselling से होगा एडमिशन

देश के IIT, NIT, IIIT और अन्य सरकारी टेक्निकल कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया JoSAA यानी Joint Seat Allocation Authority के माध्यम से होती है. टेक्निकल कॉलेजों की सीट आवंटन प्रक्रिया को एक ही प्लेटफॉर्म पर संचालित करती है. जोसा काउंसलिंग के माध्यम से देशभर के 138 संस्थानों में एडमिशन होंगे. इनमें 23 IIT, 31 NIT, 26 IIIT, IIEST Shibpur और 56 अन्य सरकारी तकनीकी संस्थान शामिल हैं.

NIT Patna ब्रांच वाइज सीटों की डिटेल्स

ब्रांच का नामसीटों की संख्या
सिविल इंजीनियरिंग58
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग75
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग58
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग50
मैकेनिकल इंजीनियरिंग58
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (VLSI डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी)40
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस38
आर्किटेक्चर20
मेक्ट्रोनिक्स एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग13
मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग (डुअल डिग्री)13
मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी (डुअल डिग्री)13
केमिकल टेक्नोलॉजी (डुअल डिग्री)13
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विद डेटा साइंस (डुअल डिग्री)12
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विद पावर सिस्टम इंजीनियरिंग (डुअल डिग्री)12
मैकेनिकल इंजीनियरिंग विद मैन्युफैक्चरिंग एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (डुअल डिग्री)12
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विद साइबर सिक्योरिटी (डुअल डिग्री)11
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विद माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स एंड VLSI सिस्टम डिजाइन (डुअल डिग्री)11
सिविल इंजीनियरिंग विद कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (डुअल डिग्री)6

BTech कंप्यूटर साइंस में सबसे ज्यादा सीटें

हर साल की तरह इस बार भी Computer Science and Engineering यानी CSE सबसे ज्यादा मांग वाली ब्रांच बनी हुई है. NIT Patna में इस बार CSE की कुल 75 सीटें हैं. डिजिटल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और सॉफ्टवेयर सेक्टर के तेजी से बढ़ने के कारण छात्र सबसे पहले इसी ब्रांच को प्राथमिकता देते हैं.

NIT Patna में इस ब्रांच की 38 सीटें हैं. आने वाले वर्षों में AI, Machine Learning और Data Analytics से जुड़े स्पेशलिस्ट की मांग बढ़ने की संभावना है.

प्लेसमेंट में भी अव्वल

NIT Patna की Computer Science Engineering ब्रांच प्लेसमेंट के लिहाज से सबसे मजबूत मानी जाती है. यहां पढ़ने वाले छात्रों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने का मौका मिलता है.

यह भी पढ़ें: IIT या NIT नहीं ये IIIT है बेस्ट! JoSAA काउंसलिंग से नहीं मिलता है एडमिशन 

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन