IIT या NIT नहीं ये IIIT है बेस्ट! JoSAA काउंसलिंग से नहीं मिलता है एडमिशन 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Jun 2026 12:57 PM

विज्ञापन

IIIT Hyderabad (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IIIT Hyderabad Admission 2026: IIIT हैदराबाद सिर्फ IIT और NIT का ऑप्शन ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और रिसर्च में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए एक प्रीमियम संस्थान है. JEE Main स्कोर के आधार पर यहां एडमिशन मिलता है.

विज्ञापन

IIIT Hyderabad Admission: इंजीनियरिंग एडमिशन की बात आते ही ज्यादातर छात्रों का ध्यान IIT और NIT पर होता है. लेकिन देश का एक ऐसा संस्थान भी है जो इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बेहतरीन ऑप्शंस में से एक है. हम बात कर रहे हैं कि IIIT Hyderabad की. इस संस्थान में BTech प्रोग्राम के लिए प्रवेश JEE Main स्कोर के आधार पर होता है. एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग की जरूरत है या नहीं ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

IIIT Hyderabad का फोकस मुख्य रूप से कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग पर है. संस्थान में सिर्फ पढ़ाई पर फोकस नहीं किया जाता है बल्कि प्रैक्टिकल लर्निंग पर भी जोर देता है.

जोसा काउंसलिंग से नहीं मिलता है एडमिशन?

नहीं, IIIT हैदराबाद में JoSAA काउंसलिंग से एडमिशन नहीं मिलता है. यहां एडमिशन अलग प्रक्रिया से होता है, जिसमें मुख्य रूप से UGEE (Undergraduate Entrance Exam) और कुछ सीटों के लिए JEE Main स्कोर के आधार पर अलग चयन प्रक्रिया शामिल होती है. इसलिए जो छात्र IIIT हैदराबाद में BTech करना चाहते हैं, उन्हें JoSAA के बजाय संस्थान की अपनी आधिकारिक एडमिशन प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होता है.

IIIT Hyderabad में मुख्य रूप से कौन से कोर्स ऑफर किए जाते हैं?

IIIT Hyderabad में मुख्य रूप से BTech स्तर पर दो प्रमुख कोर्स ऑफर किए जाते हैं, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE). CSE प्रोग्राम का फोकस कंप्यूटर साइंस, प्रोग्रामिंग, डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिदम और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे फील्ड पर होता है जबकि ECE प्रोग्राम में इलेक्ट्रॉनिक्स, सिग्नल प्रोसेसिंग, कम्युनिकेशन सिस्टम, VLSI और एम्बेडेड सिस्टम जैसे कोर विषयों पर पढ़ाई कराई जाती है. दोनों ही कोर्स में छात्रों को मजबूत टेक्निकल बेस के साथ-साथ रिसर्च और प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलता है, जिससे वे इंडस्ट्री और एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें.

IIIT हैदराबाद
Iiit हैदराबाद में ऑफर किए जाने वाले कोर्स (pc-ऑफिशियल वेबसाइट)

JEE Main से कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?

पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार

CSE (Computer Science & Engineering):
जनरल कैटेगरी में क्लोजिंग रैंक लगभग 900 से 1000 के आसपास रहती है.
ECE (Electronics & Communication Engineering):
जनरल कैटेगरी में क्लोजिंग रैंक लगभग 2500 के आसपास जाती है.

क्यों खास है IIIT Hyderabad?

IIIT Hyderabad को देश के टॉप टेक संस्थानों में गिना जाता है क्योंकि यहां:

  • रिसर्च आधारित पढ़ाई पर जोर दिया जाता है
  • छात्रों को इंटरनेशनल लेवल प्रोजेक्ट्स में भाग लेने का मौका मिलता है
  • CSE और AI/ML जैसे क्षेत्रों में मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड है

यह भी पढ़ें- 20 हजार रैंक पर कौन सी NIT और ब्रांच मिलेगी? यहां देखें बेस्ट कॉलेजों की लिस्ट

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola