20 हजार रैंक पर कौन सी NIT और ब्रांच मिलेगी? यहां देखें बेस्ट कॉलेजों की लिस्ट
Published by : Smita Dey Updated At : 05 Jun 2026 10:05 AM
कॉलेज की सांकेतिक फोटो (Social Media)
Best NIT Colleges: JEE Main में 20 हजार रैंक आई है. जानें JoSAA काउंसलिंग में आपको कौन सी टॉप NIT और बेस्ट इंजीनियरिंग ब्रांच मिल सकती है.
Best NIT Colleges: JEE Main का रिजल्ट आने के बाद जब स्क्रीन पर 20 हजार रैंक दिखती है, तो खुशी के साथ-साथ थोड़ा कंफ्यूजन भी होता है. खुशी इस बात की कि आपकी मेहनत रंग लाई है, और कंफ्यूजन इसलिए कि JoSAA काउंसलिंग में इस रैंक पर कौन सा कॉलेज और कौन सी ब्रांच चुनना सबसे सही रहेगा.
20 हजार रैंक एक बेहतरीन ‘स्वीट स्पॉट’ है. जोसा (JoSAA) के पिछले सालों के कट-ऑफ ट्रेंड्स (Cut-off Trends) को देखें, तो इस रैंक पर आपको देश के टॉप-10 से लेकर टॉप-20 NITs में बहुत ही शानदार ब्रांचेस मिलने के पूरे चांस होते हैं. आइए जानते हैं कि चॉइस फिलिंग के दौरान आपके लिए कौन-से ऑप्शंस (Best NIT Colleges) बेस्ट रहेंगे.
1. टॉप 10 NITs: ब्रांड नेम और कोर ब्रांचेस
अगर आपका सपना देश के सबसे प्रीमियम और पुराने NITs (Best NIT Colleges) में पढ़ने का है, तो 20 हजार रैंक पर ओपन कैटेगरी में कंप्यूटर साइंस (CSE) मिलना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन दूसरी बेहद डिमांडिंग कोर ब्रांचेस आसानी से मिल सकती हैं:
- NIT त्रिची, सुरथकल और वारंगल: ये देश के टॉप-3 NITs हैं. अगर आप ‘अदर स्टेट’ (Other State) कोटा से हैं, तो यहां आपको मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Mechanical), केमिकल (Chemical) या सिविल इंजीनियरिंग मिल सकती है. जो छात्र सरकारी नौकरियों (PSUs) या कोर सेक्टर में जाना चाहते हैं, उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।
- MNNIT इलाहाबाद और NIT राउरकेला: इन कॉलेजों का प्लेसमेंट रिकॉर्ड गजब का है. यहां आपको इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) या मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच मिलने की पूरी उम्मीद रहती है.
2. टॉप 15 NITs: इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स का विकल्प
अगर आप कॉलेज के ब्रांड नेम से थोड़ा सा समझौता करके ऐसी ब्रांच चाहते हैं जिसकी टेक और आईटी कंपनियों में भारी डिमांड हो, तो ये ऑप्शंस आपके लिए बेस्ट हैं:
VNIT नागपुर और NIT कुरुक्षेत्र: यहां 20k रैंक के आसपास इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE) या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) मिलने के बहुत ज्यादा चांस होते हैं. टॉप टेक कंपनियाँ इन ब्रांच के छात्रों को कोडिंग जॉब्स के लिए बैठने की अनुमति देती हैं.
- SVNIT सूरत और NIT जमशेदपुर: एनआईटी जमशेदपुर अपने कमाल के प्लेसमेंट (खासकर कोर और आईटी दोनों में) के लिए जाना जाता है। यहां भी आपको ECE या EE मिल सकती है.
3. नई और उभरती NITs: जहां मिलेगी कंप्यूटर साइंस (CSE)
अगर आपका फोकस सिर्फ कोडिंग है और आप सिर्फ कंप्यूटर साइंस या आईटी ही पढ़ना चाहते हैं, तो 20 हजार रैंक पर आपको इन तेजी से ग्रो कर रहे संस्थानों (Best NIT Colleges) को चुनना चाहिए:
- NIT रायपुर और NIT सिलचर: इन दोनों ही कॉलेजों का नेशनल रैंकिंग और प्लेसमेंट ग्राफ पिछले कुछ सालों में बहुत ऊपर गया है. यहां आपको CSE या IT मिलने की संभावना है.
- NIT गोवा, NIT उत्तराखंड, या NIT जालंधर: यहां आपको डेटा साइंस, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) या कंप्यूटर साइंस की कोई न कोई स्पेशलाइजेशन मिल सकती है.
Best NIT Colleges: होम स्टेट कोटा का ऐसे उठाएं फायदा
काउंसलिंग के समय आपको अपने होम स्टेट कोटे का विशेष ध्यान रखना चाहिए. अगर आप उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, या पंजाब जैसे राज्यों से हैं और वहीं का NIT (जैसे MNNIT इलाहाबाद, NIT पटना, MNIT जयपुर) आपका होम स्टेट कोटा है, तो इस 20 हजार रैंक की वैल्यू काफी बढ़ जाती है. होम स्टेट रिजर्वेशन के जरिए आप इन्हीं टॉप कॉलेजों में ECE, डेटा साइंस या आईटी (IT) जैसी टॉप ब्रांचेस भी हासिल कर सकते हैं.
चॉइस लॉकिंग करते समय हमेशा “ब्रांच बनाम कॉलेज” का बैलेंस बनाएं. अगर आप सिर्फ आईटी जॉब्स चाहते हैं, तो मिड-लेवल NIT की CSE को ऊपर रखें. वहीं, अगर आप एक बड़ा एलुमनाई नेटवर्क और ओवरऑल कॉलेज एक्सपोजर चाहते हैं, तो टॉप-5 NIT की कोर ब्रांच को प्राथमिकता दें.
यह भी पढ़ें: NIT जमशेदपुर में CSE की सीटें जारी, यहां देखें कैटेगरी वाइज लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










