NIT जमशेदपुर में CSE की सीटें जारी, यहां देखें कैटेगरी वाइज लिस्ट

Published by : Smita Dey Updated At : 04 Jun 2026 11:40 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

NIT Jamshedpur CSE Seats 2026: देश के टॉप NITs में एडमिशन लेने के लिए JoSAA काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. साथ ही कॉलेजों की सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी गई है. जानें NIT जमशेदपुर में CSE ब्रांच में कुल कितनी सीटें उपलब्ध है.

विज्ञापन

NIT Jamshedpur CSE Seats 2026: अगर आप इंजीनियरिंग के छात्र हैं और जेईई मेन की परीक्षा पास करने के बाद देश के टॉप एनआईटी में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में एडमिशन लेने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) के बीटेक कंप्यूटर साइंस कोर्स की सीट डिटेल्स जारी हो चुकी हैं.

जोसा (JoSAA) काउंसलिंग में हिस्सा लेने से पहले हर छात्र को यह पता होना चाहिए कि उसकी कैटेगरी के लिए इंस्टीट्यूट में कितनी सीटें खाली हैं. आइए जानते हैं एनआईटी जमशेदपुर में इस साल CSE ब्रांच के लिए सीटों (NIT Jamshedpur CSE Seats 2026) की संख्या क्या है. 

NIT जमशेदपुर CSE सीट मैट्रिक्स 2026 

कोटा (State)सीट पूल (Seat Pool)कुल सीटें (Total)
झारखंड Gender-Neutral46
Female-only12
अन्य राज्य Gender-Neutral46
Female-only12
कुल योग 116

झारखंड के स्थानीय छात्रों के लिए सीटें

  • अगर आपने अपनी 12वीं की पढ़ाई झारखंड से की है, तो आपके लिए होम स्टेट कोटे के तहत कुल 58 सीटें रिजर्व हैं.
  • इन 58 सीटों में से 46 सीटें ‘जैंडर न्यूट्रल’ (Gender-Neutral) पूल में रखी गई हैं, जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों रैंक के आधार पर एडमिशन ले सकते हैं.
  • इसके अलावा लड़कियों के लिए 12 सीटें ‘फीमेल’ पूल के तहत रिजर्व की गई हैं. इसमें सिर्फ छात्राओं को ही एडमिशन मिलता है.

NIT Jamshedpur CSE Seats 2026 Check Here

दूसरे राज्यों के छात्रों के लिए कितनी सीटें हैं?

झारखंड से बाहर के राज्यों के होनहार छात्रों के लिए भी एनआईटी जमशेदपुर में बराबर का मौका मिलता है. अदर स्टेट कोटे के तहत भी कुल 58 सीटें अलॉट की गई हैं. होम स्टेट की तरह ही यहां भी 46 सीटें जैंडर न्यूट्रल पूल के लिए रखी गई हैं.बाकी 12 सीटें फीमेल सुपरन्यूमरेरी कोटे के तहत केवल लड़कियों के लिए सुरक्षित हैं.

NIT Jamshedpur CSE Seats 2026: कैटेगरी के हिसाब से सीटों का बंटवारा

श्रेणी (Category)सीटों की संख्या (No. of Seats)
सामान्य वर्ग (OPEN)44
सामान्य वर्ग – दिव्यांग (OPEN-PwD)03
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (GEN-EWS)10
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – दिव्यांग (GEN-EWS-PwD)01
अनुसूचित जाति (SC)18
अनुसूचित जाति – दिव्यांग (SC-PwD)00 
अनुसूचित जनजाति (ST)08
अनुसूचित जनजाति – दिव्यांग (ST-PwD)01
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL)30
अन्य पिछड़ा वर्ग – दिव्यांग (OBC-NCL-PwD)01
कुल सीटें (Total Seats)116

लड़कियों के लिए बेहतरीन मौका 

टेक्निकल एजुकेशन में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार ने सुपरन्यूमरेरी सीटें जोड़ी हैं. NIT जमशेदपुर में कंप्यूटर साइंस ब्रांच के अंदर दोनों कोटे (Home State और Other State) को मिलाकर लड़कियों के लिए कुल 24 सीटें पूरी तरह से आरक्षित हैं. इसका सीधा फायदा उन छात्राओं को मिलता है जिनकी रैंक थोड़ी पीछे रह जाती है, क्योंकि वे इस स्पेशल कोटे के जरिए देश के इस बेहतरीन कॉलेज में कंप्यूटर साइंस की सीट हासिल कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: IITs में बढ़ गईं BTech की सीटें, कंप्यूटर साइंस से ज्यादा इस ब्रांच में होगा एडमिशन

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola