Bandar देखकर गदगद हुईं ईशा देओल, भाई बॉबी की एक्टिंग को बताया करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस

Updated:
विज्ञापन

ईशा देओल और बॉबी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bandar: बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है. फिल्म देखने के बाद ईशा देओल ने भाई की एक्टिंग को उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस बताया.

विज्ञापन

Bandar: बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. रिलीज से पहले मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉबी की बहन और ईशा देओल भी शामिल हुईं. फिल्म देखने के बाद ईशा ने सोशल मीडिया पर अपने भाई की शानदार एक्टिंग की खुलकर सराहना की और फैंस से फिल्म देखने की अपील भी की.

विज्ञापन

ईशा देओल ने बॉबी देओल की तारीफ में कही ये बात

फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल के साथ एक तस्वीर शेयर की. इस पोस्ट में उन्होंने बॉबी की तारीफ करते हुए लिखा, “आप अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में हो. आज के समय के सबसे शानदार कलाकारों में से एक हो. आपकी परफॉर्मेंस बेहद प्रभावशाली और भावुक करने वाली है. ऐसे ही आगे बढ़ते रहो भैया.” उन्होंने फैंस को फिल्म देखने की सलाह देते हुए लिखा, “जाइए और ‘बंदर’ जरूर देखिए.” बॉबी ने भी अपनी बहन की इस पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया.

क्या है ‘बंदर’ की कहानी?

निर्देशक अनुराग कश्यप की यह क्राइम-थ्रिलर फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म में बॉबी देओल एक उम्रदराज टीवी स्टार की भूमिका में नजर आए हैं, जिस पर उसकी पूर्व प्रेमिका गंभीर आरोप लगाती है. इसी घटना के बाद उसकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आता है और कहानी कई रहस्यमयी मोड़ों से गुजरती है.

अब ‘अल्फा’ में नजर आएंगे बॉबी देओल

‘बंदर’ के बाद बॉबी देओल जल्द ही ‘अल्फा’ में दिखाई देंगे. यह यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट, शरवरी और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. बॉबी ने ‘अल्फा’ को एक शानदार एक्शन एंटरटेनर बताया है, जो दर्शकों को थिएटर में भरपूर मनोरंजन देने वाली है. यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Bandar X Review: इम्प्रेसिव या बकवास? बॉबी देओल की ‘बंदर’ पर आए रिव्यूज, जानिए दर्शकों ने क्या कहा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola