Bandar X Review: इम्प्रेसिव या बकवास? बॉबी देओल की ‘बंदर’ पर आए रिव्यूज, जानिए दर्शकों ने क्या कहा

Updated:
विज्ञापन

बॉबी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bandar X Review: अनुराग कश्यप निर्देशित क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘बंदर’ को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म में बॉबी देओल मुख्य किरदार निभा रहे हैं. फिल्म को लेकर यूजर्स क्या कह रहे, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Bandar X Review: बॉबी देओल इस साल अपनी पहली फिल्म ‘बंदर’ के साथ सिनेमाघरों में पहुंच चुके हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी और अब दर्शकों के शुरुआती रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं. क्राइम-थ्रिलर जॉनर की इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने तैयार किया है. फिल्म में बॉबी, सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन हैं.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दर्शकों ने की फिल्म की तारीफ

फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शक अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि अगर आप सिनेमा से प्यार करते हैं तो ‘बंदर’ जरूर देखें. यूजर ने फिल्म को समाज में मौजूद कुछ पक्षपाती कानूनों पर सवाल उठाने वाली शानदार फिल्म बताया और अनुराग कश्यप के निर्देशन की जमकर तारीफ की. वहीं एक अन्य दर्शक ने फिल्म को 4.5 स्टार देते हुए लिखा कि यह मौजूदा समय की सबसे जरूरी फिल्मों में से एक है. उनके मुताबिक फिल्म ऐसे विषय को सामने लाती है जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

क्या है ‘बंदर’ की कहानी?

फिल्म में बॉबी देओल ने समीर मेहरा नाम के व्यक्ति का किरदार निभाया है, जिसकी जिंदगी एक गंभीर आरोप के बाद पूरी तरह बदल जाती है. समीर पर उसकी पूर्व प्रेमिका गायत्री (सपना पब्बी) यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है. इसके बाद उसका निजी और सामाजिक जीवन सवालों के घेरे में आ जाता है. कहानी इसी आरोप के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सच और झूठ के बीच की दूरी लगातार धुंधली होती नजर आती है. दर्शकों को पूरी कहानी में सस्पेंस और रहस्य का भरपूर अनुभव मिलता है.

यह भी पढ़ें- Peddi का तूफान, बनी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, सनी देओल-प्रभास की फिल्मों को छोड़ा पीछे

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola