Peddi का तूफान, बनी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, सनी देओल-प्रभास की फिल्मों को छोड़ा पीछे

Updated:
विज्ञापन

फिल्म ‘पेड्डी’, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Peddi Box Office Records: राम चरण की ‘पेड्डी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली है. मजबूत ओपनिंग कलेक्शन के चलते फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी हिट ओपनिंग में से एक बन गई है.

विज्ञापन

Peddi Box Office Records: राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ आखिरकार 4 जून (गुरुवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज से पहले ही जबरदस्त एडवांस बुकिंग मिली थी. रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. साल 2026 की टॉप ओपनिंग फिल्मों में ‘पेड्डी’ की एंट्री हो गई है.

विज्ञापन

‘पेड्डी’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने रिलीज से पहले बुधवार को पेड प्रीव्यू से ही लगभग 18.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. इसके बाद 4 जून को रिलीज के दिन इसने भारत में अलग-अलग भाषाओं में जोरदार कलेक्शन किया.

  • तेलुगु: 47.20 करोड़ रुपये
  • हिंदी: 3 करोड़ रुपये
  • तमिल: 0.45 करोड़ रुपये
  • कन्नड़: 0.25 करोड़ रुपये
  • मलयालम: 0.10 करोड़ रुपये

इस तरह फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कुल 51 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अगर पेड प्रीव्यू कलेक्शन को भी जोड़ दिया जाए, तो ‘पेड्डी’ की टोटल ओपनिंग डे कमाई 69.50 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है.

साल 2026 की टॉप ओपनिंग फिल्मों में ‘पेड्डी’ की एंट्री

‘पेड्डी’ ने धमाकेदार शुरुआत के साथ साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में अपनी जगह बना ली है. इसने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए टॉप लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है.

कोईमोई के आंकड़ों के अनुसार 2026 की टॉप 10 ओपनिंग फिल्में

  1. धुरंधर 2 – 145 करोड़ रुपये
  2. पेड्डी – 69.50 करोड़ रुपये
  3. राजा साहब – 62.9 करोड़ रुपये
  4. माना शंकरा वर प्रसाद गारू – 41.6 करोड़ रुपये
  5. उस्ताद भगत सिंह – 34.75 करोड़ रुपये
  6. बॉर्डर 2 – 32.1 करोड़ रुपये
  7. भूत बंगला -18.31 करोड़ रुपये
  8. राजा शिवाजी – 12.4 करोड़ रुपये
  9. परासक्ति – 12.35 करोड़ रुपये
  10. पैट्रियट – 9.8 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ेंHai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन की फिल्म का पहला रिव्यू आउट, तरण आदर्श ने दिए 3.5 स्टार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola