Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन की फिल्म का पहला रिव्यू आउट, तरण आदर्श ने दिए 3.5 स्टार

Updated:
विज्ञापन

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े, फोटो- इंस्टाग्राम

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai First Review: वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मनोरंजन से भरपूर बताया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा.

विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai First Review: वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ सिनेमाघरों में आज (5 जून) को रिलीज हो चुकी है. अब इसका पहला रिव्यू भी सामने आ गया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को 3.5 स्टार दिए हैं और इसे एक शानदार मनोरंजक फिल्म बताया है.

विज्ञापन

तरण आदर्श ने क्या कहा?

तरण आदर्श के अनुसार, निर्देशक डेविड धवन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मनोरंजन के मामले में उनका मुकाबला करना आसान नहीं है. उन्होंने कहा कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को तनाव से दूर ले जाकर मुस्कुराने पर मजबूर कर देती है. अगर आप फिल्म में तर्क और लॉजिक ढूंढने की बजाय सिर्फ मनोरंजन के लिए जाते हैं, तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी. तरण ने बताया कि डेविड धवन की खासियत हमेशा से रोमांस, कॉमेडी, गलतफहमियां, रंग-बिरंगे किरदार और दमदार संगीत को मिलाकर एक मजेदार कहानी पेश करना रही है. इस फिल्म में भी वही फॉर्मूला देखने को मिलता है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है.

कहानी और मनोरंजन का भरपूर तड़का

रिव्यू के मुताबिक फिल्म की कहानी तेज रफ्तार से आगे बढ़ती है और कॉमेडी ज्यादातर जगहों पर असर छोड़ती है. मजेदार डायलॉग, हास्य से भरपूर परिस्थितियां और बड़े पर्दे वाला ट्रीटमेंट दर्शकों को बांधे रखता है. फिल्म में कई ऐसे पल हैं जो दर्शकों को खूब हंसाते हैं. हालांकि तरण आदर्श का मानना है कि करीब दो घंटे की फिल्म होने के बावजूद दूसरे हाफ के कुछ हिस्से थोड़े लंबे महसूस होते हैं.

कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस

तरण आदर्श ने वरुण धवन की जमकर तारीफ की है. उनका कहना है कि जो लोग इस किरदार के लिए वरुण की पसंद पर सवाल उठा रहे थे, उन्हें यह फिल्म जवाब देगी. वरुण ने बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, जबरदस्त ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपना किरदार निभाया है. वहीं मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने भी अपनी खूबसूरती, आकर्षण और मजबूत अभिनय से फिल्म को बेहतर बनाया है. सपोर्टिंग कास्ट की बात करें तो जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, राकेश बेदी, चंकी पांडे, मनीष पॉल और राजेश कुमार ने शानदार काम किया है. इसके अलावा जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अली असगर, मनोज पाहवा और कुब्रा सैत भी छोटे लेकिन असरदार किरदारों में नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें– Bandar Early Review: रिलीज से पहले छाई बॉबी देओल की ‘बंदर’, शुरुआती रिव्यू में मिली 4 स्टार रेटिंग

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola