Bharat Bhagya Vidhata के प्रमोशन का खास अंदाज, कंगना रनौत करेंगी देश के असली हीरोज को सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Bharat Bhagya Vidhata

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ , फोटो- इंस्टाग्राम

Bharat Bhagya Vidhata: कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन के तहत देशभर के फ्रंटलाइन वर्कर्स और अनसुने नायकों को सम्मानित किया जाएगा. फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी.

विज्ञापन

Bharat Bhagya Vidhata: कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज से पहले एक खास वजह से चर्चा में है. फिल्म की टीम ने एक अनोखी पहल शुरू करने का फैसला किया है, जिसके तहत समाज के उन लोगों को सम्मान दिया जाएगा जो बिना किसी पहचान या पुरस्कार की उम्मीद के लगातार लोगों की सेवा करते हैं.

देश के कई शहरों में पहुंचेंगी कंगना रनौत

फिल्म के प्रचार अभियान के तहत कंगना रनौत देश के कई प्रमुख शहरों का दौरा करेंगी. इसमें भुवनेश्वर, रायपुर, जोधपुर, दिल्ली और जयपुर शामिल हैं. इस दौरान वह अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले ऐसे लोगों से मिलेंगी जिन्होंने समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, नगर निगम कर्मचारी, पुलिसकर्मी और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे. ये वे लोग हैं जो हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.

सम्मानित किए जाएंगे असली नायक

हर शहर में चुने गए लोगों को उनकी सेवा, समर्पण और साहस के लिए विशेष सम्मान दिया जाएगा. फिल्म की टीम का मानना है कि ऐसे लोग ही समाज की असली ताकत हैं, जो बिना किसी प्रचार के अपना काम करते रहते हैं. इस अभियान के दौरान विशेष स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया जाएगा. इन कार्यक्रमों में कई वरिष्ठ अतिथि और राज्य सरकारों के प्रतिनिधि भी शामिल हो सकते हैं.

सच्ची घटनाओं से प्रेरित है फिल्म की कहानी

हाल ही में मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म की कहानी एक ऐसी भयावह रात पर आधारित है, जब मुंबई में हुए आतंकी हमले के दौरान कई आम लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सैकड़ों लोगों की मदद की थी. उस मुश्किल समय में अस्पतालों के नर्स, वार्ड बॉय, मेडिकल स्टाफ और कई अन्य लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए 400 से ज्यादा लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. फिल्म उन्हीं अनसुने नायकों की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश करती है.

यह भी पढ़ें- Bandar X Review: इम्प्रेसिव या बकवास? बॉबी देओल की ‘बंदर’ पर आए रिव्यूज, जानिए दर्शकों ने क्या कहा

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola