तो इसलिए प्रियंका चोपड़ा की खूब तारीफ कर रहे हैं अनिल कपूर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2016 3:17 PM
मुंबई: अभिनेता अनिल कपूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की अंतरराष्ट्रीय शोहरत देख काफी गौरवान्वित हैं और उन्होंने कहा कि जिस तरह से अभिनेत्री अपने करियर पर काम कर रही हैं उसे देख वह काफी खुश हैं. प्रियंका ‘वेंटीलेटर’ में प्रियंका भी एक खास भूमिका (कैमियो) में नजर आयेंगी. प्रियंका ने अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ से अंतरराष्ट्रीय स्तर […]
मुंबई: अभिनेता अनिल कपूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की अंतरराष्ट्रीय शोहरत देख काफी गौरवान्वित हैं और उन्होंने कहा कि जिस तरह से अभिनेत्री अपने करियर पर काम कर रही हैं उसे देख वह काफी खुश हैं. प्रियंका ‘वेंटीलेटर’ में प्रियंका भी एक खास भूमिका (कैमियो) में नजर आयेंगी.
प्रियंका ने अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर का पहला कदम रखने के बाद से ही काफी लोकप्रियता हासिल की हैं. प्रियंका के प्रोडक्शन की पहली मराठी फिल्म ‘वेंटीलेटर’ के एक गीत के लॉन्च के मौके पर आयोजित एक समारोह में अनिल कपूर मौजूद थे.
‘दिल धडकने दो’ की अपनी 34 वर्षीया सह-कलाकार की प्रशंसा के पुल बांधते हुए अनिल ने कहा, ‘ मैं प्रियंका के बारे में जो भी कहूं वह कम है. मैं खुश हूं कि आज न केवल भारतीय दर्शक बल्कि पूरा विश्व उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है. वह आज एक वैश्विक स्टार बन गई हैं.’
फिल्म में कई मशहूर मराठी फिल्म और थिएटर के कलाकार हैं. ‘फरारी की सवारी’ के निर्देशक राजेश मापूसकर ने फिल्म का निर्देशन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










