ePaper

क्‍यों प्राची ने कहा,‘ लोग नहीं माफ कर पाए अजहरुद्दीन को...''

Updated at : 09 Aug 2016 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों प्राची ने कहा,‘ लोग नहीं माफ कर पाए अजहरुद्दीन को...''

मुंबई: अभिनेत्री प्राची देसाई का मानना है कि लोग अभी भी भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन को माफ नहीं कर पाए हैं इसलिए ‘अजहर’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. अजहरुद्दीन 2000 में मैच फिक्सिंग के मामले में फंसे थे. फिल्म ‘अजहर’ में इमरान हाशमी ने मुख्य किरदार अदा किया था, यह पूर्व कप्तान […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री प्राची देसाई का मानना है कि लोग अभी भी भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन को माफ नहीं कर पाए हैं इसलिए ‘अजहर’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. अजहरुद्दीन 2000 में मैच फिक्सिंग के मामले में फंसे थे.

फिल्म ‘अजहर’ में इमरान हाशमी ने मुख्य किरदार अदा किया था, यह पूर्व कप्तान अजहरद्दीन की बायोपिक थी. प्राची ने इस फिल्म में अजहरुद्दीन की पहली पत्नी का किरदार निभाया था. मैच फिक्सिंग की इस घटना के बाद बीसीसीआई ने क्रिकेटर पर ताउम्र प्रतिबंधित लगा दिया.

2012 में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने उन पर लगे प्रतिबंध को खत्म कर दिया. 27 वर्षीया अभिनेत्री प्राची ने कहा, ‘लोगों ने अजहरुद्दीन के लिए अपनी राय बना रखी है. भले ही कोर्ट ने उन्हें क्लिन चीट दे दी हो लेकिन लोग उन्हें आज भी माफ नहीं कर पाए हैं. इसी बात ने फिल्म को नुकसान पहंचाया. लोगों ने फिल्म को देखने से पहले ही यह निर्णय ले लिया था कि वो सबकुछ जानते हैं.’

‘रॉक ऑन’ अभिनेत्री का कहना है कि वो काफी खुश हैं क्योंकि उनके अभिनय को लोगों ने सराहा. टॉनी डिसुजा निर्देशित यह फिल्म 14 अगस्त को अब सोनी मैक्स पर टेलिविजन प्रीमियर के लिए तैयार है.

अभिनेत्री का मानना है कि फिल्म टेलिविजन के जरिए देश और विदेश के ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच पाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola