अब इस इंटरनेशनल प्रोजेक्‍ट से जुड़ी प्रियंका, देसी अंदाज में कहा,‘नमस्‍ते...''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2016 12:09 PM

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का अगला अंतरराष्ट्रीय शो ‘प्रोजेक्ट रनवे’ है. टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के जरिए हॉलीवुड में कदम रखने वाली प्रियंका इस मशहूर फैशन रिएलिटी शो के सीजन 15 की मेहमान जज होंगी. प्रियंका ने शो के सेट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की. प्रियंका ने मॉडल हीदी क्लम और डिजाइनर […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का अगला अंतरराष्ट्रीय शो ‘प्रोजेक्ट रनवे’ है. टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के जरिए हॉलीवुड में कदम रखने वाली प्रियंका इस मशहूर फैशन रिएलिटी शो के सीजन 15 की मेहमान जज होंगी.

प्रियंका ने शो के सेट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की. प्रियंका ने मॉडल हीदी क्लम और डिजाइनर जैक पोसेन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘नमस्ते. जल्दी ही प्रोजेक्ट रनवे में आ रही हूं… प्रोजेक्ट रनवे सीजन 15…15 सितंबर.’

https://www.instagram.com/p/BI25IcnAp-8/

इनके साथ इस शो में मार्केसा की संस्थापक जॉर्जिना चैपमैन भी हैं. क्लम और पोसेन वरिष्ठ नीना ग्रेशिया और डिजाइनर मेंटर टिम गुन के साथ बतौर जज वापसी कर रहे हैं.

फिलहाल प्रियंका ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन में काम कर रही हैं और वह आने वाली फिल्म ‘बेवॉच’ में भी नजर आएंगी. प्रियंका ने अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म की घोषणा अभी तक नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola