केजरीवाल से मिले इरफान, बोले- जल्द नरेंद्र मोदी व राहुल गांधी से भी मिलूंगा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : जाने-माने अभिनेता इरफान खान ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है. उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिलेंगे, इरफान खान ने कहा कि हम उनसे एक साधारण व्यक्ति की तरह पारदर्शिता के लिए सिस्टम में चुनौतियों के बारे में बात […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : जाने-माने अभिनेता इरफान खान ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है. उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिलेंगे, इरफान खान ने कहा कि हम उनसे एक साधारण व्यक्ति की तरह पारदर्शिता के लिए सिस्टम में चुनौतियों के बारे में बात करना चाहते थे.
इरफान खान ने कहा कि समाज में अकेला एक व्यक्ति परिवर्तन नहीं ला सकता और स्थिति सुधारने के लिए हर किसी को आगे आना पड़ेगा. मैं उनका मत जानना चाहता था. इरफान ने कहा कि मदारी फिल्म कई मुद्दों पर आधारित है, इसमें जवाबदेही और वादों का भी जिक्र है.
गौरतलब है कि इरफान की अगली फिल्म मदारी है. पिछले दिनों वो लालू प्रसाद से भी मिल चुके हैं. इरफान खान बेहद मंजे हुए अभिनेता माने जाते हैं. वो देश -विदेश के कई फिल्मों में काम कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










