क्‍यों अजहरुद्दीन की पहली पत्‍नी के साथ ''अजहर'' देखना चाहती हैं प्राची देसाई ?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2016 1:50 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई को उनकी हालिया रिलीज फिल्‍म ‘अजहर’ में भारतीय क्रिकेटर मोहम्‍मद अजहरुद्दीन की पहली पत्‍नी नौरीन का किरदार निभाने के लिए खूब तारीफें मिल रही है. वहीं प्राची नौरीन के साथ फिल्‍म देखने की योजना बना रही है क्‍योंकि वह नौरीन से अपने किरदार के बारे में उनके विचार जानना चाहती हैं. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई को उनकी हालिया रिलीज फिल्‍म ‘अजहर’ में भारतीय क्रिकेटर मोहम्‍मद अजहरुद्दीन की पहली पत्‍नी नौरीन का किरदार निभाने के लिए खूब तारीफें मिल रही है. वहीं प्राची नौरीन के साथ फिल्‍म देखने की योजना बना रही है क्‍योंकि वह नौरीन से अपने किरदार के बारे में उनके विचार जानना चाहती हैं.

प्राची फिल्‍म देखने के लिए खासतौर पर इलाहाबाद जायेंगी. प्राची ने अपने एक बयान में कहा,’ मैं अपने किरदार के लिए दर्शकों और आलोचकों के पॉजिटिव रिस्‍पांस से बेहद खुश हूं. अब मैं नौरीन से उनकी प्रतिक्रिया जानना चाहती हूं. मेरे लिए यह बहुत खास होगा.’ आपको बता दें इससे पहले नौरीन और प्राची एकदूसरे से फिल्‍म की शूटिंग के दौरान मिल चुके हैं.

फिल्‍म 13 मई को रिलीज हुई थी. फिल्‍म में अजहरुद्दीन की भूमिका इमरान हाशमी ने निभाई है वहीं उनकी दूसरी पत्‍नी संगीता बिजलानी का किरदार अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने निभाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola