पथरी होने की आशंका के बाद विद्या बालन अस्पताल में भर्ती

मुंबई : अभिनेत्री विद्या बालन को गुर्दे में पथरी होने की आशंका के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. विद्या के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘विद्या फिलहाल हिंदुजा अस्पताल में विशेषज्ञों की देखरेख में हैं और जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगी.’ बयान के अनुसार, विद्या को उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कल […]
मुंबई : अभिनेत्री विद्या बालन को गुर्दे में पथरी होने की आशंका के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. विद्या के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘विद्या फिलहाल हिंदुजा अस्पताल में विशेषज्ञों की देखरेख में हैं और जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगी.’ बयान के अनुसार, विद्या को उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कल अस्पताल में भर्ती कराया. अबू धाबी से अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले विद्या की पीठ में भयंकर दर्द होने के बाद अभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया.
दंपत्ति नववर्ष और एक जनवरी को विद्या का जन्मदिन मनाने के लिए किसी गोपनीय जगह जा रहा था. बयान के अनुसार, दर्द बहुत ज्यादा था और डॉक्टरों को विमान में ही बुलाना पड़ा जिसके बाद विद्या और सिद्धार्थ को विमान से उतरना पड़ा. उन्हें हवाई अड्डे पर बने क्लिनिक में जांच के लिए ले जाया गया.
बयान के मुताबिक, ‘‘विद्या को अचानक तेज बुखार हो गया, जिसके लिए उन्हें दवा दी गयी. उसके तुरंत बाद वे विमान से मुंबई आ गए. वापस आकर सिद्धार्थ ने विद्या को खार हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया. कुछ जांच के बाद लगता है कि गुर्दें में पथरी की समस्या है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




