ePaper

राष्‍ट्रगान को लेकर बोले फरहान अख्‍तर, देखें वीडियो

Updated at : 03 Dec 2015 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
राष्‍ट्रगान को लेकर बोले फरहान अख्‍तर, देखें वीडियो

मुंबई : राष्ट्रगान को लेकर विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर का कहना है कि राष्ट्रगान उनमें सम्मान का भाव जगाता है और जब भी बजता है वह खड़े हो जाते हैं. हाल में एक वीडियो में दिखा था कि मुंबई के उपनगर में राष्ट्रगान बजने के दौरान खड़ा नहीं होने पर एक परिवार […]

विज्ञापन

मुंबई : राष्ट्रगान को लेकर विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर का कहना है कि राष्ट्रगान उनमें सम्मान का भाव जगाता है और जब भी बजता है वह खड़े हो जाते हैं. हाल में एक वीडियो में दिखा था कि मुंबई के उपनगर में राष्ट्रगान बजने के दौरान खड़ा नहीं होने पर एक परिवार को सिनेमा हॉल से बाहर चले जाने को कहा गया.

इससे जुडा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यहां फरहान ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि राष्ट्रगान बजाए जाने के दौरान एक व्यक्ति को क्या करना चाहिए. यह किसी व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह इस आदेश का पालन करना चाहता है या नहीं.’

उन्होंने कहा, ‘मैं अपने से जवाब दे सकता हूं. जब मैं राष्ट्रगान सुनता हूं तो खडा हो जाउंगा क्योंकि यह सम्मान का भाव जगाता है.’ फरहान जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘वजीर’ में नजर आनेवाले हैं. इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola