जानें अक्षय की ''सिंह इज ब्लिंग'' की धमाकेदार वीकेंड कलेक्शन

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ ने अपने पहले वीकेंड पर लगभग 54.34 करोड़ रूपये की कमाई की है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 20.67 करोड़, शानिवार को 14.50 करोड़ और रविवार को 19.27 करोड़ की कमाई की है. अगर वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो सलमान की ‘बजरंगी […]
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ ने अपने पहले वीकेंड पर लगभग 54.34 करोड़ रूपये की कमाई की है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 20.67 करोड़, शानिवार को 14.50 करोड़ और रविवार को 19.27 करोड़ की कमाई की है.
अगर वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’ के बाद यह इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा वीकेंड कलेक्शन वाली फिल्म है. वहीं इससे पहले रिलीज हुई अक्षय की फिल्म ‘ब्रदर्स’ ने अपने पहले वीकेंड पर लगभग 52.07 करोड़ रूपये की कमाई की थी. फिल्म में अक्षय के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलीन फर्नाडीज और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं.
अक्षय एक ऐसे अभिनेता हैं जो साल में अपने फैंस को कई फिल्मों का तोहफा देते हैं. ‘सिंह इज ब्लिंग’ में अक्षय के अलाव एमी जैक्सन और लारा दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




